महिलाओं ने उद्यम व्यवसाय शुरू कर स्वालम्बन का रास्ता तय किया: मंत्री श्री पटेल

Updated on 09-03-2025 01:22 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रलाद सिंह पटेल ने आज नरसिंहपुर जिले के विकासखंड करेली के अंतर्गत करेली बस्ती में 50 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित उन्नति सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष करेली श्रीमती सुशीला ममार, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका और अन्य महिला कर्मचारियों, पुलिस व महिला जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने एक हजार 132 स्वसहायता समूहों को संवर्धन हेतु बैंक से 28 करोड़ 27 लाख रुपये का चैक प्रदान किया। उन्होंने आजीविका मिशन की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री श्री पटेल ने करेली बस्ती में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भगवान बिरसा मुंडा भवन का भूमिपूजन भी किया।

मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि आज का मुख्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई के बारे में बताते हुए कहा कि कम उम्र में राज्य का संचालन कर अंग्रेजों को चुनौती दी। मंत्री श्री सिंह ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आपको बहनें ऊर्जा, पत्नी सहायता, बेटी संबल देती है। जितनी हमारी परंपरायें, सामर्थ, भाषा हैं, इसको देने वाली हमारी मातृशक्ति है। हम नदी को माता कहते हैं क्यों नदी सिर्फ पानी नहीं देती, नदी जीवन, पानी प्राकृति का पालन करता है, प्रकृति के संतुलन का काम भी करती है और जीव- जंतुओं को जीवन देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन व्यवस्था में मातृसत्ता सर्वोच्च सत्ता है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मप्र में लगभग 5 लाख 20 हजार से ज्यादा स्वसहायता समूह है। इसमें लगभग 62 लाख महिलायें कहीं न कहीं से जुड़ी हुई हैं। इसमें लगभग 3.30 लाख महिलायें ऐसी जिन्होंने उद्यम का व्यवसाय शुरू करके स्वालम्बन का रास्ता तय किया है। प्रदेश की कई बहनें लखपति बन गई हैं। उन्होंने आजीविका मिशन की कई महिलाओं के सशक्त होने के उदाहरण भी बताये। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास जागृत हुआ है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति के प्रतीक के रूप में उज्जवला योजना प्रारंभ की है। प्रदेश की सरकार ने दो माह की गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत आज महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित की है। उन्होंने कहा कि नल- जल योजना से घर- घर नल लग जाने से महिलाओं को दूर- दराज से पानी नहीं लाने, उज्जवला योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के घर में गैस चूल्हे होने से महिलाओं को धुंये से छुटकारा मिला है। वहीं लगभग 50 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास एवं सरकारी ऋण महिलाओं के नाम पर है। उन्होंने कहा कि एक नई क्रांति व एक नया आंदोलन आजीविका मिशन के माध्यम से उन ग्रामीण माताओं व बहनों के बीच में उत्पन्न हुआ है, जो सम्मान से खड़े होने का स्पष्ट संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं और गर्व की बात है कि हमारे जिले में दो श्रेष्ठ अधिकारी महिलायें हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत की अध्यक्ष, एसपी और कलेक्टर महिलायें हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से मुक्त करने के लिए हमें अभियान के साथ संकल्प भी लेना होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक गण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.