जन सामान्य को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 09-03-2025 01:21 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस गति से लोग मधुमेह की समस्या से ग्रस्त हो रहे हैं, उसे देखते हुए समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने और उससे बचाव के उपाय जन-जन को बताया जाना आवश्यक है। बदलती जीवन शैली के कारण नि:संतानता की समस्या भी बढ़ रही है। परिवार और समाज के हित में इन दोनों विषयों पर ध्यान देना और जन सामान्य को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा पुरम रोड स्थित "हर हेल्थ-हारमनी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ हॉस्पिटल" के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित तथा पूजा अर्चना कर अस्पताल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. प्रिया भावे चित्तावर का सम्मान किया तथा डॉ. सचिन चित्तावर की पुस्तक "डायबिटीज को हराऐं- जीवन को जीतें" का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, जनप्रतिनिधि और चिकित्सक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानी व संघर्ष अवश्य रहता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरंभ हो रहा यह अस्पताल जन सामान्य की सेवा और समस्याओं के निराकरण में सहायक होगा। उन्होंने डॉ. प्रिया भावे चित्तावर की विशेषज्ञता और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. सचिन चित्तावर द्वारा मधुमेह पर नियंत्रण के लिए बताए गए उपाय भारतीय जीवन शैली और मान्यताओं के अनुरूप हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के उद्घाटन पर डॉक्टर दम्पत्ति, चिकित्सकों और अस्पताल स्टॉफ को शुभकामनाएं दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.