मैहर में बीजेपी के पार्षद पति पर चढ़ी सत्ता की हनक, कॉन्स्टेबल को जड़ दिए थप्पड़, पुलिस ने 'डिसिप्लेन' सिखाकर उतारी लू

Updated on 15-10-2024 11:40 AM
मैहर: जिले में पार्षद पति व भाजपा नेता की दबंगई उस समय देखने को मिली, जब एक समारोह के दौरान पार्षद पति अरुण चौरसिया ने बीच सड़क पर पुलिस कर्मी को पीट दिया। पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल मैहर जिले में चल समारोह के दौरान वार्ड नंबर 12 की पार्षद अर्चना चौरसिया के पति अरुण चौरसिया ने रविवार रात बीच सड़क पर पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव को थप्पड़ मार दिए। मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव की ड्यूटी चल समारोह में लगाई गई थी।

नशे में धुत था पार्षद पति

तभी नशे में धुत्त पार्षद पति अरुण चौरसिया सड़क पर आकर नाचने लगे, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। आरक्षक गुड्डू यादव ने आकर पार्षद पति को आगे बढ़ने को कहा तो पार्षद पति भड़क गए और पुलिस कर्मी को एक तमाचा जड़ दिया। आरोपी का नाम अरुण चौरसिया है। उसकी पत्नी अर्चना चौरसिया वार्ड 12 से निर्दलीय पार्षद चुनी गई थीं। बाद में उसने भाजपा को समर्थन दे दिया। विधानसभा चुनाव के समय अरुण चौरसिया ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी। वह भाजपा का पदाधिकारी बताया जा रहा है।

तनतना कर पार्षद पति ने जड़ दिया थप्पड़


दरअसल, पुलिस कर्मी गुड्डू यादव ने पार्षद पति को अन्य लोगों के साथ आगे बढ़ने को कहा। इतने में पार्षद पति भड़क गए और सिपाही पर टूट पड़े और उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

पुलिस ने जूलूस के साथ पार्षद पति की निकाली हेकड़ी


पुलिसकर्मी गुड्डू यादव से मारपीट करने वाले वार्ड नंबर 12 के पार्षद पति अरुण चौरसिया को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी जुलूस के साथ लू उतारती नजर आयी। मैहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्षद पति अरुण चौरसिया के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा


इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, है 'मध्य प्रदेश में ये चल क्या रहा है? पुलिस वाले पिट क्यों रहे हैं ? मैहर मैं बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया देखिये कैसे चल समारोह के दौरान पुलिस वाले को मार रहे हैं। इससे पहले जबलपुर और उज्जैन में भी इसी तरह की घटनाएं हुई। लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार पार्टी देख कार्रवाई करती है।

'24 घंटे बाद मैहर में करवाई हुई है। लेकिन जबलपुर और उज्जैन का क्या? मुख्यमंत्री 'गृह मंत्री' मोहन यादव जी कानून व्यवस्था पर क्यों मौन है?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.