प्लेसमेंट में 54 से पहुंचे 12 लाख के पैकेज पर, दो साल से नैक ग्रेडिंग भी नहीं

Updated on 14-12-2024 01:20 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में पिछले दिनों सामने आए वित्तीय घोटाले और नैक की ग्रेडिंग नहीं होने का प्रभाव प्लेसमेंट पर दिखने लगा है।इस साल एक भी बहुराष्ट्रीय कंपनी विश्वविद्यालय परिसर में प्लेसमेंट के लिए नहीं पहुंची। जो कंपनियां पहुंचीं भी, उन्होंने पैकेज के मामले में विद्यार्थियों को निराश किया है। इस साल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (यूआईटी) बीटेक अंतिम वर्ष में करीब 650 विद्यार्थी हैं।

इनमें से सिर्फ 193 विद्यार्थियों का ही प्लेसमेंट हुआ है। इसमें भी अधिकतम पैकेज 12 लाख रुपये ही मिल पाया। वहीं पिछले साल 201 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ था और अधिकतम 54 लाख रुपये का पैकेज मिला था।

70 विद्यार्थियों को नहीं मिली थी ज्वाइनिंग

साल 2023 में 201 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ था। इसमें से 70 विद्यार्थियों को कंपनियों ने अभी तक ज्वाइनिंग ही नहीं दी। 2022 से पहले यहां 70 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट होता था। उस साल 532 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा 44 लाख रुपये का पैकेज मिला था।

जेईई में 13 लाख की रैंक पर मिला प्रवेश

इस वर्ष विवि में हर ब्रांच में कटआफ नीचे गया है। ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेस(जेईई) में 13 लाख से ऊपर रैंक वाले विद्यार्थी को भी विवि में प्रवेश मिला है। वहीं जेईई नहीं देने वाले विद्यार्थियों की भी 12वीं के आधार पर प्रवेश दिया गया।

सबसे ज्यादा विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) ब्रांच में प्रवेश लेते हैं। इसके कटआफ रैंक में भी गिरावट आई है। पिछले साल 95 हजार 703 रैंक वाले को भी प्रवेश मिला है। वहीं इस साल एक लाख 26 हजार 201 रैंक वाले को प्रवेश दिया गया है। इसी तरह मैकेनिकल, सिविल, आइटी सभी में कटआफ नीचे गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.