मप्र के कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

  भोपाल अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी चार चरणों में आंदोलन करेंगे।  यह आंदोलन अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में होगा। आंदोलन की सूचना सोमवार को सरकार को दी जाएगी। इसका निर्णय शनिवार राजधानी में कर्मचारी भवन में बुलाई बैठक में लिया गया है। यह जानकारी मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संयोजक एसबी सिंह और प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने दी है।  बढ़ती महंगाई के बावजूद भी महंगाई भत्ता का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों को इसी कोरोना संक्रमण के दौरान महंगाई भत्ता का लाभ दिया है, जो बढ़कर 28 फीसद हो गया है। जबकि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की आड़ ले रही है और इसके कारण महंगाई भत्ता 12 फीसद ही है। मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का समय-समय पर करोड़ों रुपये एरियर रोका गया है, जिसका भुगतान अभी तक नही किया है। वहीं ओपी कटियार ने कहा कि वेतन विसंगति एक बड़ी समस्या रही है, जो समय-समय पर बढ़ती ही गई है। कुछ ही मामलों में निराकरण हुआ है। अभी भी नुकसान भुगतना पड़ता है।   बैठक को घटक संगठनों के नेता सीपी ठाकुर, विजय मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी, शंकर सिंह सेंगर, महावीर प्रसाद शर्मा, अनिल बाजपेई, अरुण वर्मा, चंद्रशेखर परसाई , केएस तोमर आदि ने भी संबोधित किया है। मोर्चा के संरक्षक भुवनेश कुमार पटेल ने कहा कि संविदाकर्मियों के साथ पूर्व की तुलना में शोषण बढ़ा है। सालों से काम करने वाले संविदाकर्मियों को अब तक नियमित नहीं किया है, सरकार को विचार करना चाहिए। संयोजक एसबी सिंह ने कहा कि स्थायीकर्मियों की दुर्दशा बढ़ती ही जा रही है। उन्हें स्थाई करना चाहिए। हजारों की मौत हो चुकी है। परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.