एशियन गेम्स-2022 में अब तक म.प्र. अकादमी के 25 खिलाड़ियों का चयन

Updated on 07-07-2023 06:35 PM

आगामी 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में 19वीं एशियन गेम्स-2022 की शुरूआत होगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था। इन एशियन खेलों में एक बार पुन: मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अपनी पूरी तैयारी के साथ भारत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रबंधन, वर्ल्ड क्लास अधो-संरचना और प्रोत्साहन से आज मध्यप्रदेश की पहचान स्पोर्ट्स हब के रूप में बन गई है।

चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के लगभग 23 खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब तक वाटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, घुड़सवारी, एथेलेटिक्स के खिलाड़ी शामिल हैं।

एशियन गेम्स में चयनित खिलाड़ी

मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के शुभम केवट, विश्वजीत सिंह कुशवाह, कु. शिखा चौहान, कु. आहना यादव, केनो स्लालम में भारतीय टीम के लिए चयनित हुए हैं। कु. नेहा ठाकुर, कु. शीतल वर्मा, कु. हर्षिता तोमर- सेलिंग, अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, नितिन वर्मा, कु. शिवानी वर्मा, कु. कावेरी, कु. ओ. बिनीता देवी क्याकिंग-केनोइंग में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोइंग में म.प्र. वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की कु. रूक्मणी दांगी और अकादमी की पूर्व खिलाड़ी कु. अंशिका भारती का चयन किया गया है। वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की ही पैरा केनो के खिलाड़ी कु. प्राची यादव और मनीष कौरव भारतीय क्याकिंग केनोइंग टीम का हिस्सा होंगे।

म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के स्टार घुड़सवार राजू सिंह एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के शंकर पाण्डे फेंसिंग के ई.पी एकल और टीम इवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और कु. आशी चौकसे रायफल शूटिंग में और अकादमी की ही कु. मनीषा कीर शॉटगन ट्रेप इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही कु. प्रीति रजक, जो अकादमी की पूर्व खिलाड़ी रही हैं, शॉटगन के ट्रेप ईवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगी।

मध्यप्रदेश एथेलेटिक्स अकादमी की एसोसिएट मेंबर रही कु. दीक्षा 1500 मीटर में तथा कु. सपना बर्मन हेप्थलॉन ईवेंट में 19वीं एशियन गेम्स भारतीय ऐथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.