व्यापारी को धमकाकर वसूली के मामले में बैरागढ़ थाने के हवलदार सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Updated on 25-05-2024 10:44 AM
भोपाल। शहर के बैरागढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को डीसीपी ने लाइन हाजिर कर दिया हैं। इन चारों पुलिसकर्मियों पर झूठे केस में फंसाने की एवज में व्यापारी से एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। घटना के बाद व्यापारी ने डीसीपी को लिखित शिकायत की थी। साथ ही लिखा था कि यदि उसे परेशान किया गया तो वह खुदकुशी कर लेगा।


थाने ले जाकर धमकाया

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ निवासी विनय खूबचंदानी निजी काम करते हैं। बुधवार को उनके घर पर कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। रात के समय पर घर के सामने खड़ी अपनी कार में बैठे थे, तभी थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गुरुवानी, आरक्षक अर्जुन वर्मा, आरक्षक तरुण गौर और आरक्षक सरवर विश्वकर्मा वहां पहुंचे और अपने साथ थाने ले गए। कुछ देर तक थाने में बिठाने के बाद वह उनपर सट्टा खेलने का आरोप लगाने लगे। विनय ने जब बताया कि वह इस कारोबार से दूर हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उसके बाद एक लाख रुपये लेने के बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया। घटना के बाद विनय ने चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ डीसीपी को आवेदन दिया था। डीसीपी ने मामले की जांच बैरागढ़ एसीपी को दी थी। एसीपी ने जांच करते हुए एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.