श्रावण की पहली सवारी में महाकाल के मनमहेश रूप ने मोहा मन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Updated on 11-07-2023 12:18 PM

उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकली। भगवान महाकाल मनमहेश रूप में चांदी की पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।

राजा के दिव्य स्वरूप के दर्शन को देशभर से पांच लाख से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। सवारी मार्ग पर आस्था का सैलाब नजर आ रहा था। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही ठाठ बाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी शिप्रा तट के लिए रवाना हुई।

इससे पूर्व मंदिर के सभा मंडप में पं.घनश्याम पुजारी के आचार्यत्व में भगवान महाकाल के मनमहेश मुखारविंद का पूजन किया गया। पश्चात मंदिर की परंपरा अनुसार कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पूजा अर्चना की। उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारस जैन मौजूद थे।

पूजा अर्चना के उपरांत जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी ने राजाधिराज को सलामी दी, इसके बाद कारवां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। कोटमोहल्ला, गुदरीचौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची।

यहां महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित कर पुजारियों ने शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया। पश्चात पालकी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7 बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंची।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.