इंदौर में पिछले छह वर्षों में लगाए सिर्फ 24 हजार नल कनेक्शन, कब लगेंगे तीन लाख

Updated on 18-07-2023 04:22 PM
इंदौर। सरकारी काम किस गति से होता है यह देखना हो तो इंदौर नगर निगम आइए। छह वर्ष पहले निगम ने प्रत्येक जल कनेक्शन पर मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू किया था। उद्देश्य था कि पानी की खपत के हिसाब से पैसा वसूला जा सके। दावा था कि पहला चरण कुछ ही माह में पूरा हो जाएगा। इसमें 30 हजार मीटर लगाने का लक्ष्य था। इसके बाद दूसरे चरण पर काम शुरू होना था।

हालत यह कि 6 वर्ष में पहला ही चरण पूरा नहीं हुआ। 30 हजार में से सिर्फ 24 हजार मीटर लगे, उनमें भी बिलिंग का काम शुरू नहीं हो सका। निगम को पूरे शहर में तीन लाख से ज्यादा मीटर लगाना है। पहले चरण में काम की गति देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम मीटर लगाने का काम किस तीव्र गति से कर रहा है।

पानी के दुरुपयोग को रोकना है मंशा

हर जल कनेक्शन के साथ मीटर लगाने का उद्देश्य पानी के दुरुपयोग को रोकना और पेयजल की हर बूंद का हिसाब रखना था लेकिन निगम इसमें असफल रहा। नगर निगम प्रति मीटर 2500 रुपये वसूल रहा है। निगम मीटर तो लगा रहा है लेकिन बिलिंग शुरू नहीं हुई है। छह वर्ष पहले लगाए गए ज्यादातर मीटर खराब होने लगे हैं। ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि बिलिंग शुरू करने से पहले क्या निगम इन खराब हो चुके मीटर को बदलेगा।


निगम को पता नहीं कहां और कितनी हो रही खपत

चौंकाने वाली बात यह है कि पानी की हर बूंद सहेजने का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारियों को यह तक पता नहीं है कि पानी की कहां और कितनी खपत हो रही है। कार्यपालन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि आंकलन करना बाकी है। इधर जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू भी अमृत-2 योजना में पूरे शहर में मीटर लगाए जाने पर विचार करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बात की गणना करवाई जा रही है कि आखिर शहर में पानी की कितनी खपत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.