प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ बोले-

Updated on 24-11-2021 05:36 PM

भोपाल । मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल हुए। कमलनाथ ने महिला कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हर जिले और ब्लाक की अलग अलग रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सजावट के लिए नही है।

लोग बड़ी-बड़ी रैली निकलते है और हजारों वोट से हार जाते हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस संगठन को गांवों पर फोकस करने और सदस्य बनाने के लिए कहा। उन्होंने महिला संगठन को कहा कि पूरे जिले पर फोकस मत करिए। एक जिले में 100 बूथ को मजबूत करें। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से गांव और बूथ की लिस्ट देने को भी कहा। साथ ही कमलनाथ ने महिला सदस्य बनाने और महिला कांग्रेस को बाल कांग्रेस की मदद करने के लिए निर्देश दिए।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सस्कृति देश की संस्कति है। यह संस्कृति हमें जोड़ कर रखती है। आज देश में इसी संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में बहुत परिवर्तन हुआ है। उसको आपको पहचानना है। पहले महिलाएं राजनीतिक सभाओं में नहीं आती थी। अब एक ही परिवार में अलग अलग वोट देते है। ये परिवर्तन हुआ है। महिला कांग्रेस को इस परिवर्तन को समझना है।

बीजेपी गुमराह करने में मजबूत

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सबसे बड़ी शक्ति है, लेकिन आसानी से गुमराह हो जाती है। बीजेपी गुमराह करने में मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं उसके संगठन से है। हमें नौजवान, किसान, व्यापारी के सामने प्रदेश की तस्वीर रखना है। साथ ही उन्होंने जिलें में संक्रिय सामाजिक संगठनों से भी जुडऩे के लिए कहा। कमलनाथ ने कहा कि विधनसभा चुनाव में 1 साल 10 महीने बचे है। समय कम है। अब पूरी तरह चुनाव की तैयारी में लग जाना है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि हमें हम चुनाव क्यों हा रहरे है, उसका पोस्टमार्टम करना जरूरी है। हम जहां जहां चुनाव हारे वहां रिसर्च कर रहा हूं।

आदिवासी युवाओं को गुमराह कर रही बीजेपी

कमलनाथ ने बीजेपी के क्रांतिकारी टंट्या भील की जयंती पर यात्रा निकालने पर तंज कसते हुए कहा कि यह कलाकारी की राजनीति है। आदिवासी युवाओ को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। युवा गुमराह नही होंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल ने कहा कि महिला कांग्रेस की रणनीति यह है कि सामाजिक मुद्दों को जनताके बीच जाएंगे। भाजपा की पोल खोलना है। महंगाई,बेरोजगारी के बारे में लोगों को जा कर बताना है। कोरोना में मृतकों के परिवार से महिलाएं जाकर मिलेगी। साथ ही सभी क्षेत्रों में महिला कांग्रेस काम करके जनता को जोड़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.