लाइक-कमेंट्स के करने नाम पर आईटी इंजीनियर को जाल में फंसाया और ठग लिए 30 लाख रुपये

Updated on 25-10-2024 12:37 PM
 इंदौर। एक बड़ी आईटी कंपनी की इंजीनियर को साइबर अपराधियों ने ठग लिया। अपराधियों ने उससे पहले वीडियो को लाइक-कमेंट्स करने के नाम पर एक हजार रुपये जमा कराए फिर क्रिप्टो करंसी में बड़े मुनाफे का लालच देकर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

जब युवती ने रुपये निकालने की कोशिश की तो अपराधियों ने उसे मनी लांड्रिंग और साइबर क्राइम में फंसाने की धमकी देकर अपने मोबाइल बंद कर लिए। युवती की शिकायत पर अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मोबाइल और बैंक खातों के आधार पर जांच चल रही है।


एसएमएस भेजकर वीडियो को लाइक करने का ऑफर दिया

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक 12 जुलाई को युवती के मोबाइल पर एक एसएमएस आया था। एसएमएस में घर बैठे ऑनलाइन रुपये कमाने का आसान तरीका बताया गया था। इसके जरिए ऑनलाइन वीडियो लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब करने का आकर्षक ऑफर दिया गया।

रुपयों के लालच में युवती आरोपितों द्वारा दी गई लिंक से उनके टेलीग्राम चैनल से जुड़ गई। चैनल में देश-विदेश के कई लोग जुड़े हुए थे जो फर्जी वाहवाही और लाखों रुपये कमाने के झूठे मैसेज ग्रुप पर करते थे। उन्हें देखकर युवती आरोपितों के झांसे में आ गई।


शुरुआत में जमा करवाए एक हजार रुपये


आरोपितों ने उसे क्रिप्टो करंसी में निवेश करने का ऑफर देना शुरू कर दिया। शुरुआत में 13 जुलाई को सिर्फ एक हजार रुपये जमा करवाए। निवेश की राशि आईडी पर ज्यादा नजर आने पर युवती झांसे में आ गई।


तब से लेकर अब तक करीब तीन माह में उसने अलग-अलग कुल 30 लाख 20 हजार 628 रुपये आरोपितों के खातों में जमा करवा दिए। उसने पुलिस को बताया कि जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो टैक्स और अन्य चार्ज के बहाने उससे रुपये मांगे गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.