नए साल में इंदौर में बुजुर्गों को मिलेगा सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स

Updated on 14-11-2024 12:10 PM

 इंदौर । इंदौर शहर में बुजुर्गों के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा पहली बार सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। नए साल में इस कांप्लेक्स की सुविधा मिल सकेगी। यहां पर आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं। सेहत और तंदुरुस्ती का ख्याल रखते हुए फिजियोथैरेपी सेंटर, योगा कक्ष, डॉक्टर रूम और जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी बनाई गई हैं।


इमारत का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। आईडीए ने 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू किया था।


निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और सभी काम आने वाले माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। बहुमंजिला कांप्लेक्स में 32 फ्लैट एक और दो बीएचके के बनाए गए हैं। इसके अलावा पार्किंग के लिए भी तल मंजिल पर सुविधा दी गई है। कांप्लेक्स में दो आधुनिक लिफ्ट और अन्य सुविधाएं रहेंगी। पूरे कांप्लेक्स में फिसलन रहित फ्लोर बनाए गए हैं।


शहर में पहली बार ये सुविधाएं दी जा रहीं


इंदौर में पहली बार बुजुर्गों के लिए कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। 60 साल की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गों को ही इन फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। अब तक पुणे और बेंगलुरू में इस तरह के सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स संचालित हो रहे हैं।


अकेले रहने वाले बुजुर्गों को मिलेगा परिवार


जिन बुजुर्गों के बच्चे नौकरी या अन्य कार्य के कारण दूसरे शहरों या विदेश में रहते हैं, ऐसे बुजुर्गों को इस कांप्लेक्स में परिवार मिल सकेगा। कांप्लेक्स में अन्य गतिविधियों के लिए भी कक्ष बनाए गए हैं।


यह मिलेंगी सुविधाएं

  • कांप्लेक्स में रहेगी दो बड़ी लिफ्ट।
  • पूरे कांप्लेक्स में फिसलन रहित फर्श बनाए गए हैं।
  • डॉक्टर व नर्सिंग कक्ष की सुविधा।
  • फिजियोथैरेपी और योगा कक्ष।
  • तल मंजिल पर बनाई गईं दुकानें।
  • सीसीटीवी कैमरों से ह निगरानी।
  • सिर्फ बुजुर्गों को अलाट होंगे फ्लैट।

तैयार की जा रही योजना


आईडीए अधिकारियों का कहना है कि इस साल के आखरी तक कांप्लेक्स का काम पूरा हो जाएगा। संचालन को लेकर अभी तक योजना नहीं बनी है। जल्द ही संचालन के नियम और शर्तें तय होंगी और बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। अफसरों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स के फ्लैट का विक्रय या किराए पर दिया जा सकता है। कांप्लेक्स का संचालन आईडीए खुद नहीं करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.