सोम ग्रुप पर छापे में कर्मचारियों के नाम से शेयर बाजार में निवेश के दस्तावेज मिले

Updated on 09-11-2023 12:24 PM

भोपाल। शराब कारोबार से जुड़ी सोम ग्रुप आफ कंपनीज पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग को ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें कर्मचारियों के नाम से शेयर बाजार में निवेश किया गया है।

कंपनी के लाकर खोले गए

कंपनी के लाकर भी बुधवार को खोले गए हैं। इनकी जांच में नकदी की जानकारी सामने आएगी। बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों में लगभग 50 स्थानों पर कार्रवाई की थी। इसमें 500 अधिकारी-कर्मचारी लगे थे। टीम ने विभिन्न स्थानों से नकदी भी जब्त की है। आयकर विभाग ने गलत तरीके से विदेशी निवेश की आशंका की दृष्टि से छापेमारी की है।

बंगले में भी नकदी और ज्वेलरी मिली

सूत्रों ने बताया कि केरवा डेम रोड स्थित वात्सल्य नाम के बंगले में भी नकदी और ज्वेलरी मिली है। 15-20 लग्जरी कार मिली हैं। ग्रुप के कारखानों में बड़े वेयर हाउस भी मिले हैं। इनकी संख्या 20 से ऊपर बताई जा रही है। इन वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में शराब का स्टाक मिला है।

शैल कंपनियां होने के सबूत

समूह की शैल कंपनियां होने के सबूत भी मिले हैं। इन कंपनियों के माध्यम से पैसा इधर से उधर किया जाता था। आयकर विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश में भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और रायसेन में 30 स्थानों पर छापा मारा था। भोपाल में ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के अरेरा कालोनी स्थित आवास, कार्यालय, डायरेक्टर्स और चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यालयों में जांच की गई थी।।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.