वर्षा में भक्तों ने थामी रथ की डोर, रूस व यूक्रेन के भक्तों ने भी किया नृत्य

Updated on 26-06-2023 05:57 PM

भोपाल। इस्कान मंदिर भेल बरखेड़ा भोपाल की ओर से रविवार को जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली। जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी, भवतु में .जगन्नाथ अष्टकम के उच्चारण करते हुए भक्तों ने रथ खींचना शुरू किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन प्लेटाफार्म क्रमांक एक से दोपहर तीन बजे रथयात्रा शुरू हुई। आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में सात घंटे में पूरी की। वर्षा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। भींगते श्रद्धालु रथ की डोर खींचते हुए दिखे। रूस, यूक्रेन सहित अन्य देशों से आए श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। रथ खींचा और हरे रामा...हरे कृष्णा... के जयकारे लगाए। रथ यात्रा दानापानी स्थित इस्कान की राधेश्याम गोशाल पर रात 10 बजे समाप्त हुई। यहां पर भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद रखा गया। यहां करीब दो हजार भक्तों ने भगवान जगनाथ का भात जगत पसारे हाथ के भाव से ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर पुण्य कमाया। शास्त्र में लिखा है कि जो भगवान का रथ खींचता है उसके संकट दूर होते हैं और उसे वापस जन्म नहीं लेना पड़ता है। वह भगवान के धाम चला जाता है। रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ सी लगी रही। रथयात्रा ऊंट, घोडे और भगवान जगनाथ, हनुमान, राधा कृष्ण, अष्टसखियां बनकर बच्चे और बूढे पहुंचे। भगवान जगन्नाथ को 500 से ज्यादा व्यंजनों का भोग लगाया गया। ये भागे भक्त अपने घर से बनाकर लाए थे। इसके अलावा पूरे रास्तेभर भक्तों को बूंदी प्रसाद, मठरी, केला, खिचड़ी बांटा गया

जिन मार्गों से रथ निकाला, लोग होते गए शामिल

रथयात्रा, सात नंबर चौराहा, नेशनल अस्पताल, प्रियदर्शनी मार्केट, बिटटन मार्केट , 1100 क्वार्टर, गणेश मंदिर, शैतानसिंह चौराहा, शाहपुरा सेक्टर ए, ओरा मॉल, त्रिलंगा, गुलमोहर मार्केट, रेडिसन होटल, दानापानी से होती हुई दाना पानी स्थित इस्कान की राधेश्याम गो शाला पर समाप्त हुई। इन सभी मार्गों पर रथयात्रा निकली, सभी जगह से लोग यात्रा में शामिल होते रहे। वर्षा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

इन जिलों से आएगी कीर्तन पार्टी

रथयात्रा के लिए वृंदावन, सीहोर, गंजबासौदा, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, हरदा, भोपाल की कीर्तन पार्टी आईं जो रास्तेभर में कीर्तन करते हुए चलती रहीं। इस्कान परिवार से संबंधित यह कीर्तन पूरे प्रदेश में अपने कीर्तन के लिए मशहूर हैं। भगवान के रथ के आगे इस्कान गर्ल्स फोरम व वैष्णवी फोरम की सदस्य नृत्य करते हुए चले। इनके बाद इस्कान यूथ फोरम के सदस्यों ने कीर्तन और नृत्य किया।

कचरा न हो, इसलिए करते रहे सफाई

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के सबसे आखिर में भक्तजन पूरे रास्ते रथयात्रा के दौरान होने वाले कचरे को साफ करते हुए दिखे। सड़कों पर फूलों से कचरा न हो, इसलिए इस्कान से जुड़े लोग सफाई करते रहे। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे पीछे से भक्त सफाई कर रहे थे। इससे नगर निगम प्रशासन को सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.