आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को दिया मंत्र, अपने घर से करें पंच परिवर्तन की शुरुआत

Updated on 13-06-2024 12:14 PM
 भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ, मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-एक’ के समापन कार्यक्रम में क्षेत्र संघचालक डा. पूर्णेंदु सक्सेना ने कहा कि ‛पंच परिवर्तन' की सीख घर से प्रारंभ होनी चाहिए। सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी, पर्यावरण और कुटुम्ब प्रबोधन का वातावरण घर से बनाना होगा। विभिन्न जाति समाज के लोग आपस में संवाद करके आगे की राह बनाएं। शारदा विहार आवासीय विद्यालय के परिसर में बुधवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि पूर्व कमांडर इन चीफ अंडमान और निकोबार कमांड वाइस एडमिरल बिमल वर्मा और वर्ग के सर्वाधिकारी सोमकांत उमालकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने 20 दिन के प्रशिक्षण में सीखे गए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने संचलन, घोष, समता, योग, आसन, नियुद्ध, पदविन्यास और राष्ट्रभक्ति गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी।


मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें ध्यान और योग - बिमल वर्मा

कार्यक्रम के दौरान वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में धर्म और जाति का भेद नहीं है। सेना का अपना ही धर्म है। सेना की यूनिटें अलग–अलग प्रांत से आती हैं। सेना की हर यूनिट में सर्वधर्म स्थल का निर्माण किया जाता है। एक ही छत के नीचे सभी धर्मों के श्रद्धा केंद्र रहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश की सेना के प्रति आरएसएस को बहुत प्यार है। स्वयंसेवकों को सेना की संस्कृति के बारे में आम लोगों को भी बताना चाहिए। उन्होंने शिक्षार्थियों के योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हम सबको नियमित योग करना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग में चार प्रांतों के 382 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिन्हें स्मृति चिह्न के तौर पर आम के सीड बाल भेंट किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.