कार्यशाला में शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

Updated on 20-06-2023 06:11 PM
 इंदौर। यूएसएआईडी, पीपुल्स साइंस इंस्टिट्यूट व दीनबंधु समाज संस्था के सहयोग इंदौर के माध्यम से शहर के निजी होटल में इंदौर में वायु प्रदूषण की रोकने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शहर में कई ख्यात पर्यावरणविद् व विशेषज्ञ शामिल हुए।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि इंदौर शहर में वायु प्रदूषण की निगरानी के स्टेशन की कमी है। इसके अलावा शहरवासियों के बीच वायु प्रदूषण लेकर जागरुकता बढ़ाने कम ही प्रयास हुए है। विशेषज्ञों ने बताया कि शहर में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे संसथान की जिम्मेदारी वायु प्रदूषण पर नियंत्रण है, उनके बीच में सही तालमेल न होने के कारण वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है।
चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि इंदौर में अभी कई लोग खुले में कचरा जलाते है। इस पर रोक लगाने के लिए निगम को सख्ती करना होगी। उज्जवला योजना के तहत जरुरमंदो को गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने के बाद भी अब भी कई घरों में लकड़ी के चूल्हे का उपयोग बढ़ रहा है। इस वजह से भी वायु प्रदूषण बढ़ा है। इसके अलावा कई उद्योग सरकार से रियायतें नहीं मिलने के कारण अपने परिसर व मशीनरी में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उपकरण नहीं लगाते है।

इस वजह से उद्योगों द्वारा किए जाने वाले वायु प्रदूषण पर पूर्ण रुप से रोक नहीं लग पा रही है। इस कार्यशाला में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विज्ञानी अतुल कोटिया, रिटायर विज्ञानी डा. दिलीप वाघेला, एसजीएसआइटीएस के इंजीनियर विवेक तिवारी व देवेन्द्र दोहरे, रिटायर प्राचार्य किशोर पंवार व ओपी जोशी, एक्रोपालिस कालेज के ग्रुप डायरेक्टर अतुल भरत, क्लीन एयर केटेलिस्ट टीम के सदस्य व विभिन्न एनजीओ के सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि इस संस्था विगत छह माह के दौरान शहर के वायु प्रदूषण को लेकर एक लघु शोध किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.