नये वेलनेस सेंटर का शुभारम्भ

Updated on 25-02-2024 10:38 PM

भोपाल : भोपाल में केंद्रीय कार्यालयों के सेवारत कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सर्वसुविधायुक्त वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य केंद्र) की सुविधा उपलब्ध हो गई है.  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में इस केंद्र के नवनिर्मित भवन का रिमोट से नाम पट्टिका का अनावरण कर शुभारम्भ किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजरकेंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जे.जे.आर. मीनावेलनेस सेंटर के प्रभारी अपर निदेशक डा. राम शंकर रावतवेललेस सेंटर के पूर्व चिकित्सा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर मौजूद थे. इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री संजर ने कहा कि यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिये एक बड़ी सौगात है. इस केंद्र की लम्बे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी जो आज पूरी हो रही है. वेलनेस सेंटर के अपर निदेशक डा. राम शंकर रावत ने बताया कि सी.जी.एच.एस. का मुख्य उद्देश्य सेवारत और सेवानिवृत्त सभी केंद्रीय कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाना है. उन्होने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भोपाल सहित देश के 80 शहरों में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना - सी.जी.एच.एस. के तहत 471 वेलनेस सेंटर्स स्थापित किये हैं जिनके माध्यम से करीब 16 लाख केंद्रीय कर्मी और पेंशनर कार्डधारियों और उनके आश्रितों सहित करीब 44 लाख 82 हजार सदस्यों को स्वास्थ्य सेवायें दी जा रही हैं. मध्यप्रदेश में सी.जी.एच.एस. के तहत भोपालजबलपुरइंदौर और ग्वालियर में वेलनेस सेंटर्स काम कर रहे हैं. भोपाल में लाभार्थियों की संख्या 40321 है. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री मीना ने बताया कि पांच मंजिला भवन के निर्माण पर करीब 14 करोड़ रूपये खर्च हुये हैं. कार्यक्रम में वेलनेस सेंटॅर के पूर्व अपर निदेशक डा. एस.के. पाराशरडा. एस.डी. सेनडा. रणजीत सिंहडा. आलोक मिश्राक्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य  ललित यादव श्री जोशीकेंद्रीय संचार ब्यूरो के पूर्व सहायक निदेशक मधुकर पवार और अन्य पेंशनरों ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम वार्का संचालन सुश्री कविता रावत ने किया. डा. सागर गंगवानी ने आभार माना.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.