दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय सभागार में अंतर्बोध के मोती'' का लोकार्पण

Updated on 04-09-2023 01:06 PM

 भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 04 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

लोकार्पण: सुपरिचित साहित्यकार अजय शोभने की सद्य प्रकाशित कृति ''अंतर्बोध के मोती'' का लोकार्पण चार सितंबर को शाम-5 बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते शाक्यपुत्र करेंगे और मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार और चिंतक महेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में जेएन कंसोटिया मुख्य सचिव मप्र शासन एवम भिक्खुनी संघमित्रा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन सुपरिचित साहित्यकार घनश्याम मैथिल''अमृत'' करेंगे। पुस्तक केंद्रित समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा और रमेश चंद चंगेशिया प्रभात प्रस्तुत करेंगे।

माह के प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में सितम्बर माह के प्रादर्श के रूप में ग्राम- बड़ा बजार, तहसील रहिका, जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित कलशा-तांबे का अनुष्ठानिक पात्र को शामिल किया गया है। इसे दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया है। इसे दर्शक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देख सकते हैं।

जन्माष्टमी की तैयारी: श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की जाएगी। समय : सुबह 11 बजे

इस्कान मंदिर पटेल नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की जाएगी।समय : दोपहर 12 बजे

मंदाकिनी कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

भोपाल। मंदाकिनी कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त् अवधि में यूनियन बैंक, खादिम चौराहा, पैलेस आर्चड फेस एक, दो, तीन, फार्च्यून स्टेट, जानकी रेसीडेंसी क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.