धान की मिलिंग पर 50 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी प्रोत्साहन राशि, अपग्रेडेशन राशि होगी आधी

Updated on 23-05-2023 06:56 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में उपार्जित 46.03 लाख टन धान की मिलिंग के लिए सरकार अपग्रेडेशन की राशि में संशोधन करेगी। प्रोत्साहन राशि तो प्रति क्विंटल 50 रुपये ही रखी जाएगी, लेकिन अपग्रेडेशन राशि में कटौती कर आधा करना प्रस्तावित है। निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रस्तावित किया है कि यदि मिलर पूरा चावल राज्य आपूर्ति निगम को देता है तो केवल 50 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 80 प्रतिशत चावल आपूर्ति निगम और 20 प्रतिशत भारतीय खाद्य निगम को देने की सहमति पर प्रोत्साहन राशि क 50 रुपये अलावा प्रति क्विंटल 25 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि अभी 50 रुपये प्रति क्विंटल थी।

इसी तरह 40 प्रतिशत चावल आपूर्ति निगम और 60 प्रतिशत भारतीय खाद्य निगम को देने पर 150 के स्थान पर 75 रुपये अपग्रेडेशन राशि मिलेगी। प्रोत्साहन राशि तभी दी जाएगी, जब मिलर अपनी निर्धारित क्षमता का न्यूनतम 30 प्रतिशत या जिले में उपलब्ध धान की मात्रा के आधार पर कलेक्टर द्वारा निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत की मिलिंग करेगा।
धान की मिलिंग से कुल 30.84 लाख टन चावल मिलेगा। प्रदेश में पीडीएस में आवश्यकता 20.64 लाख टन की है। शेष चावल सेंट्रल पूल में जमा कराया जाएगा। इसके अलावा राजभवन सचिवालय में जनजातीय प्रकोष्ठ के गठन संबंधी निर्णय का अनुसमर्थन, पुनर्वास आयुक्त के अस्थायी पद की अवधि पांच साल बढ़ाने सहित अन्य प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

त्यागपत्र के लिए बदलेगा नियम
सरकार संविदा नियुक्ति नियम में संशोधन करेगी। इसमें संविदा पर नियुक्त अधिकारी यदि सेवा से त्यागपत्र देना चाहता है तो शासन यह छूट दे सकता है कि वह एक माह पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा करे। इस संबंध में शासन शर्त को शिथिल कर सकेगा। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है कि क्योंकि विशेष परिस्थिति में नियुक्त अधिकारी द्वारा प्रशासनिक या अन्य कारणों से तिथि विशेष को त्यागपत्र दिया जाता है। ऐसे में प्रविधान का पालन किया जाना संभव नहीं होता है और त्यागपत्र स्वीकार करने में कठिनाई होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.