इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत‎:बिल्डर सेवानी ने आयकर टीम को गेट पर रोका, सबूत मिटाने के लिए आईफोन तोड़ा

Updated on 21-12-2024 12:33 PM

डीरूप इंफ्रा के डायरेक्टर रूपम सेवानी पर आयकर विभाग के अफसरों ने सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। 18 दिसंबर को चूनाभट्टी थाना में आईटी टीम के इंस्पेक्टर गौरी शंकर ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक, सुबह 6:45 बजे छापे के लिए पहुंची टीम को सेवानी के पारिका सोसायटी स्थित घर में 7 मिनट तक गेट पर इंतजार कराया गया। इस दौरान, सेवानी ने बाथरूम में जाकर अपना आईफोन-13 प्रो मैक्स तोड़ दिया, जिसे टीम ने जब्त किया। आईटी टीम के अनुसार, सुबह गेट खटखटाने पर रूपम की पत्नी सुप्रिया ने गेट खाेला। हमने जैसे ही उन्हें आयकर विभाग के छापे की जानकारी दी, उन्होंने गेट बंद कर दिया। पांच मिनट तक दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खोला गया, जिससे अफसरों को बाउंड्री कूदकर अंदर जाना पड़ा। 6:52 बजे सेवानी की मां ने दरवाजा खोला। जब टीम ने बाथरूम की तलाशी ली, तो वहां टूटा हुआ आईफोन और स्क्रीन के टुकड़े मिले। कर चोरी के गंभीर आरोप : शिकायत के अनुसार, सेवानी और उनके साझेदार कुनाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और दीपक भावसार ने यूनाइटेड लैंड होल्डिंग्स, बुलेवर्ड हाइट्स, और डीरूप इंफ्रा की प्रॉपर्टी बेचकर टैक्स चोरी की है। इन सबूतों को मिटाने के लिए आईफोन तोड़ा गया है। चूनाभट्‌ठी पुलिस ने शिकायत दर्ज की ली है।

टीम को आशंका, फोन में थे टैक्स चोरी के सबूत इनकम टैक्स अफसरों की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 7 मिनट तक टीम को गेट पर इंतजार कराने के बाद एंट्री देने के बाद भी बिल्डर सेवानी ने कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। आईटी टीम को सेवानी की बाथरूम से एक आईफोन – 13 प्रो मैक्स टूटा हुआ मिला।

सेवानी की अंगुलियों और बाथरूम में खून के निशान थे। टीम को शक है कि आईफोन में बिल्डर रूपम सेवानी और विजय सेवानी ने प्राइम लोकेशन की प्रॉपर्टी बेचकर टैक्स चोरी की है। इस टैक्स चोरी के सबूत आईफोन में मौजूद थे, जिन्हें मिटाने के लिए आईफोन तोड़ा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.