सागर ग्रुप के ठिकानों पर आयकर के छापे

Updated on 08-12-2021 06:32 PM

भोपाल मप्र के जाने माने सागर ग्रुप पर आज तड़के आयकर के छापे डाले जा रहे हैं। यह कार्रवाई इंदौर और भोपाल में अनेक स्थानों पर एक साथ चल रही है। भोपाल का सागर ग्रुप मूलत: बिल्डर का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस ग्रुप ने तेजी से पैर पसारे हैं। सागर बिल्डर, सागर पब्लिक स्कूल, सेज विश्वविद्यालय के अलावा रायसेन जिले के तामोट में इस ग्रुप ने दो बड़ी फैक्ट्रियां  शुरू की हैं।

भोपाल के जाने माने बिल्डर संजीव अग्रवाल इस ग्रुप के मुखिया हैं। भोपाल के अलावा इन्होंने इंदौर में भी सेज विश्वविद्यालय की स्थापना की है। तामोट में इनकी स्प्रिंग मिल पहले से थी। अब इसी गांव में वे एक बड़ी राइस मिल भी शुरू करने जा रहे थे। भोपाल और इंदौर में सागर ग्रुप ने बड़ा निवेश किया है। ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सहित अनेक संचालकों के घर पर आयकर विभाग की टीमें सर्च कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक छापे की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

सेज ग्रुप के साथ एक अन्य गुप पर भी पड़ा छापा

जानकारी के अनुसार, सेज ग्रुप के साथ ही एक अन्य एजुकेशन ग्रुप पर भी छापे की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा कि सेज ग्रुप पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को आयकर ऑफिस में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें भी हुई थीं। आईटी टीम की कार्रवाई जारी है।

यूनिविर्सिटी के कार्यक्रम में गए थे राज्यपाल

सेज ग्रुप के कई शैक्षणिक संस्थान हैं। पिछले दिनों राज्यपाल मंगूभाई पटेल सेज यूनिवर्सिटी के इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर गए थे। आमतौर पर राज्यपाल निजी शैक्षणिक संस्थाओं के कार्यक्रमों में नहीं जाते हैं।

रसूखदारों का लगा है पैसा

सेज समूह के ठिकानों पर आयकर छापे की कार्यवाही को लेकर चर्चा है कि इस समूह कई रसूखदारों का पैसा लगा है। कई अधिकारी एवं अन्य लोगों का भी पैसा लगा है। हालांकि आयकर विभाग ने अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.