दुबई गए राइस मिल संचालक को आयकर ने भेजा समन:सर्वे टीम ने जब्त किए दस्तावेज

Updated on 26-02-2025 02:48 PM

आयकर विभाग को भोपाल के एक राइस मिल संचालक और होटल में निवेश करने वाले कारोबारी की तलाश है। यह राइस मिल संचालक और कारोबारी दुबई में है। विभाग के अफसर उसके भोपाल लौटने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि उसे 15 से 20 करोड़ रुपए के कर अपवंचन के मामले में आय के स्त्रोत की जानकारी ली जा सके। टैक्स चोरी का सही आंकड़ा तय किया जा सके। राइस मिल संचालक और होटल कारोबारी एक दो दिन में भोपाल लौटने वाला है।

राइस मिल के संचालक ताहिर अली की रायसेन रोड पर रायल ग्रेन्स मिल और एयरपोर्ट रोड पर सफायर ग्रुप के नाम से संचालित होटल में हिस्सेदारी है। आयकर विभाग के अफसरों ने 20 फरवरी को इस कारोबारी के यहां सर्वे शुरू किया था। इस सर्वे के दौरान अली के बेटे ने आयकर विभाग के अफसरों से टैक्स चोरी की दायरे में आने वाली रकम को लेकर कहा है कि इसकी जानकारी पिता ही दे सकते हैं जो दुबई में मेले में शामिल होने गए हैं।

इसके बाद आयकर अफसरों को अली के दुबई से लौटने का इंतजार है। माना जा रहा है कि अली दुबई में लगे मेले में चावल के बिजनेस से संबंधित कारोबार में शामिल होने गया है। उसके यहां सर्वे की कार्यवाही पूरी हो गई है और आयकर विभाग ने समन जारी कर बयान देने के लिए तलब किया है।

15 से 20 करोड़ की टैक्स चोरी की आशंका

आयकर विभाग को आशंका है कि इस कारोबारी के यहां हुए सर्वे के बाद टैक्स चोरी का आंकड़ा 15 से 20 करोड़ के बीच हो सकता है। लेकिन राशि सरेंडर कराने के पहले विभाग अली के बयान लेना चाहता है। आयकर की जांच के दौरान राइस मिलर और एक्सपोर्टर के यहां हुई पड़ताल में ऑफिस और कारखाने में वित्तीय गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। उसके सेल्स, परचेजिंग रिकार्ड्स, स्टॉक और खर्च से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है।

खासतौर पर स्टॉक वैल्यूएशन में गड़बड़ी के गंभीर मामले हैं। यह भी सामने आया है कि कम्पनी ने कई संस्थाओं से लोन लिया है। जिनकी फाइनेंशियल स्टेटस अच्छा नहीं है। इसके चलते करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इस ग्रुप द्वारा एकाउंटिंग में भी गड़बड़ी की गई है।

राइस मिल संचालक अली के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट रोड पर स्थित सफायर ग्रुप के होटल में भी इसकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यहां भी ढाई से तीन करोड़ रुपए की टैक्स चोरी इन्वेस्टमेंट के रूप में सामने आना तय है लेकिन विभाग टैक्स चोरी का फाइनल आंकड़ा अली के बयान के बाद ही तय करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.