अधूरा डिवाइडर बन रहा है दुर्घटनाओं का कारण, सिग्नल भी नहीं हटाए

Updated on 15-04-2024 11:47 AM

Bhopal । संत हिरदाराम नगर में बीआरटीएस कारिडोर हटाने का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। लोक निर्माण कारिडोर हटाकर सिंगल डिवाइडर बनाने का काम तीन माह में पूरा नहीं कर सका है। अधूरे डिवाइडर के कारण रात के समय वाहन चालकों को आगे का हिस्सा नजर नहीं आता इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बीआरटीएस मार्ग निर्माण के समय मेन रोड पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही थीं। नागरिकों ने निर्माण के समय ही इसका विरोध किया था लेकिन नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया। करीब 13 साल बाद कारिडोर हटाया जा रहा है लेकिन यह काम भी समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर तीन माह पहले पीडब्ल्यूडी ने हलालपुर क्षेत्र से कारिडोर हटाने का काम प्रारंभ किया था। शुरूआत में काम तेज गति से किया गया। बैरागढ़ मेन रोड तक आते-आते विभाग ने अब कछुआ चाल से काम कर रहा है। कारिडोर से निकाली गई जालियों को ही बीच में स्थापित कर सिंगल डिवाइडर बनाया जाना है। मेन रोड के बीच-बीच में काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ हिस्से में अभी तक सिग्नल एवं यूनिपोल भी नहीं हटाए गए हैं।

रात को नजर नहीं आता छोड़ा गया हिस्सा

विभाग ने कुछ स्थानों पर पुराना डिवाइडर नहीं हटाया है। वाहन चालकों को लगता है किपूरे रोड से डिवाइडर हटा दिया गया है। खासतौर पर रात के समय वाहन चालक पुराने बचे हुए हिस्से से टकरा जाते हैं इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह में तीन बार कार डिवाइडर में घुस चुकी है। अधूरे कारिडोर के कारण पार्किंग की समस्या भी खड़ी हो गई है। वाहन सड़क किनारे खड़े नहीं हो पा रहे हैं। थोक वस्त्र व्यवसाय संघ ने काम की मंद गति पर चिंता प्रकट की है। संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी एवं वासुदेव वाधवानी ने कहा है किकाम जल्द पूरा किया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.