शाजापुर जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि

Updated on 26-06-2023 05:50 PM

एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने शाजापुर जिले में अपनी विद्युत पारेषण क्षमता (ट्रांसफॉरमेशन केपेसिटी) में बढ़ोत्तरी करते हुए 132 केवी सब स्टेशन कालापीपल पर 3.5 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 50 एमव्हीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। जिससे सब स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता बढ़ कर 90 एमव्हीए की हो गई है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से क्षेत्र के तकरीबन 22000 कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। इस नए 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से कालापीपल सब स्टेशन को अब एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की सुविधा भी प्राप्त हो गई है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अति आवश्यक इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

33 केव्ही के पांच फीडरों से होती है विद्युत आपूर्ति

एमपी ट्रांसको शाजापुर के कार्यपालन अभियंता श्री निर्दोष केरकेटा ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन कालापीपल से एम पी ट्रांसको 33 केव्ही के 5 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है। इनमें कालापीपल , नांदनी ,घट्टी, लसूदलिया गौरी एवं लायंस फैब्रिक्स शामिल हैं। शाजापुर जिले में एम पी ट्रांसको अपने 220 केवी के दो सब स्टेशनों और 132 केव्ही के 9 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब शाजापुर जिले की कुल विद्युत पारेषण (ट्रांसफॉरमेशन) क्षमता बढ़कर 1566 एमव्हीए की हो गई है, जिसमें 220 केव्ही साइड 800 एमव्हीए है तथा 132 केव्ही साइड 766 एमव्हीए की स्थापित क्षमता शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.