
बरगवां : देश के 77वे स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरे देश मे आज़ादी का जश्न मनाया गया, ऐसे मौके पर हिंडालको महान में आज़ादी का जश्न पूरे सबाब में दिखा जहाँ कंपनी परिसर तिरंगामय नज़र आया।कंपनी प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ नाथ ने देश के आन बान राष्ट्रीय ध्वज का रोहण किया व सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई परेड की सलामी ली।कार्यक्रम में कंपनी के अन्य शीर्ष अधिकारियों में मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी, स्मेल्टर हेड एस.शशिकुमार,सी.पी.पी.हेड चंद्रशेखर सिंह,वित्त प्रमुख सुशांत नायक,ई.आर.प्रमुख जमाल अहमद व सुरक्षा प्रमुख असीम भट्ट मौजूद रहे।कार्यक्रम में कंपनी प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने लोगो संबोधित करते हुये देश की आज़ादी में प्राणों के बलिदान देने वाले महानायकों को याद किया,साथ कंपनी में अनवरत एल्युमिनियम उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों अधिकारियों की सराहना की साथ ही महान प्लांट का एल्युमिनियम चंद्रयान तक पहुचा इसके लिए हिंडालको महान के लिये गौरव का पल बताता। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को बहादुरी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया,वही हिंडालको में 25 वर्षो से ज्यादा समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर मझिगँवा के बच्चो द्वारा शारीरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
*आर.एन्ड आर.मझिगँवा में भी हुआ ध्वजारोहण*: हिंडालको महान के विस्थापित कालोनी मझिगँवा में भी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया,जिसमे मानव संसाधन विभाग से ब्योमकेश मोहंती व सी.एस.आर.विभाग प्रमुख संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया,कार्यक्रम में ब्योमकेश मोहंती ने बच्चो को शिक्षा को अपना प्रथम अधिकार एवम पहला लक्ष्य मानकर अध्ययन करने के लिये प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में सी.एस. प्रमुख संजय सिंह ने समाज मे अस्पृश्यता व सामाजिक भेदभाव की गुलामी से आज़ाद होने के लिए प्रेरित किया,और कहाँ की 15 अगस्त को हमे संविधानिक आज़ादी तो मिल गई लेकिन आज भी हम अमीरी ग़रीबी, जातीय गुलामी से आजाद नही हो पाए हैं,ये गुलामी हमारे देश के विकास में बाधक है,कार्यक्रम के अंत मे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चो को पुरस्कृत किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर 117 लोगो ने किया रक्तदान: देश को आज़ादी यू ही नही मिली है,कितने ही लोगो ने खून बहाया है,इस संदेश को लोगो तक पहुचाने के लिये हिंडालको महान प्रबंधन ,रेड क्रॉस सोसाइटी संगठन के सहयोग से महान अस्पताल मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन. हिंडाल्को महान एल्युमीनियम के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और 117 यूनिट रक्तदान किया गया जो अब तक का सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकार्ड है। हिंडाल्को महान अस्पताल के सी.एम.ओ. डॉ.आशीष शरण,मुख्य सलाहकार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति शरण ,सेफ्टी हेड गिरिजा पंडा और महान अस्पताल की पूरी टीम ने इसकी सफलता में योगदान दिया। रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. आर.डी.द्विवेदी और उनकी टीम भी इस सफल आयोजन का हिस्सा थी।