भारत-इथियोपिया कौशल सहयोग को मिलेगी नई दिशा

Updated on 18-07-2025 11:58 AM

भारत-इथियोपिया कौशल विकास सहयोग को नई दिशा देने की मंशा से इथियोपिया का 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (SSRGSP) पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल से औपचारिक मुलाकात की और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने परिसर का भ्रमण किया और यहां संचालित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया।

प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा इथियोपिया में SSRGSP की तर्ज पर एक आधुनिक, विश्वस्तरीय और रोजगारोन्मुख कौशल विकास संस्थान की स्थापना के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रतिनिधिमंडल में इथियोपिया के मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड स्किल्स, बायबोन कंसल्टेंट्स पीएलसी, टीएनटी कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडिंग तथा आर्किटेक्चर एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स पीएलसी जैसे संस्थानों से जुड़े अधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल में आलेमायाहू वोयिमो कोमिबामो, गेतीनेट तिलाहुन गेडा, आमलाकू आलेबाच्यू अनले, तेस्फाये तिलाहुन येहुलावर्क, हबतामू देसालेग्न सिफिर, मेधाने गेब्रहीवोत गेब्रेसलासी, कस्साहुन मामो वोंडिमू, हाफतोम गेब्रेयेसुस काहासाय, अस्साये देस्ता तादेसे और किन्फे त्सिगे गेब्रेग्जियाबेर शामिल थे।

संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई – राजय मंत्री श्री टेटवाल

राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि इथियोपिया के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क ( SSRGSP )की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सशक्त करेगा। भारत और इथियोपिया के बीच व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में बहुआयामी सहयोग की संभावना है, जिसमें प्रशिक्षण आदान-प्रदान, शिक्षण सामग्री साझा करना, संयुक्त संस्थानों की स्थापना और उद्योग–अकादमिक सहभागिता जैसे पहलू शामिल हैं।

राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि भारत इथियोपिया के युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इथियोपिया में आधुनिक कौशल संस्थानों की स्थापना में तकनीकी सहायता भी प्रदान कर रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को सशक्त बनाया जा सके।

राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि यह साझेदारी भारत के लिए अपने कौशल विकास अनुभव को साझा करने का अवसर है, जबकि इथियोपिया जैसे देशों के लिए यह अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार-सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। आने वाले वर्षों में यह सहयोग और भी अधिक मजबूत होगा और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.