नाजुक दौर से सशक्त दौर में पहुंचा भारतः अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on 07-10-2023 07:38 PM
भोपाल : 9 साल पहले भारत विभिन्न क्षेत्रों में नाजुक दौर से गुजर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 साल में सतत विकास की पहल के चलते भारत शीर्षस्थ क्षेत्रों में अग्रणी हो चुका है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर ने जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘’न्यू इंडिया डिबेट्स- ‘यही समय है, सही समय है’’ विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भारत फ्रेजाइल 5 से टॉप 5 में पहुंच गया है। श्री ठाकुर ने सभी क्षेत्रों में देश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जहां एक ओर चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचनेवाला भारत दुनिया का पहला देश बना है, वहीं एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदकों के आंकड़े को छूने को तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान भारतीय विद्यार्थियों को भारत लाने के लिए दोनों राष्ट्रपतियों से बात करके युद्ध विराम करवाना प्रधानमंत्री की विश्वस्तरीय नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप स्वीकार किए गए हैं, वहीं भारत विश्व में पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक हो गया है। कोविड महामारी के दौर में भारत ने अपना टीका विकसित करके न केवल 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई बल्कि अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्र उत्पादन के लिए खोले गए और विशेषकर रक्षा क्षेत्र में एक लाख करोड़ से अधिक का उत्पादन होने लगा है। भारत अब रक्षा के क्षेत्र में आयातक की श्रेणी से बाहर निकलकर उत्पादन करते हुए निर्यातक की श्रेणी में पहुंच रहा है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत अब एक चमकते सितारे के रूप में उभरा है। महंगाई दर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 9 साल पहले महंगाई की दर 13 प्रतिशत थी जो अब घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई है। देश में बढ़ते विदेशी मुद्रा भंडार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भारत में विदेशी मुद्रा भंडार कई गुना बढ़ चुका है। विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों का उल्लेख करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी अनूठी पहलों के चलते महिलाओं की जीवनशैली में आमूलचूल बदलाव आया है। श्री ठाकुर ने कहा कि दुनिया में सबसे सस्ता डेटा वाले देश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराने वाली मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की गई जिससे युवाओं को रोजगार मिला है। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडरों के उत्थान के लिए स्वनिधि योजना शुरू की गई और उसका लगातार विस्तार किया जा रहा है। देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटलाइजेशन का जिक्र करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आज फोन में ही सर्टिफिकेट रखे जा सकते हैं और विदेशों में भी डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है और भारतीय रुपये विश्व स्तर पर लेन-देन संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के चलते बैंकों में धोखाधड़ी रुकी है और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा कई गुना बढ़ा है।
 ठाकुर ने विशिष्ट क्षेत्रों में पिछले 9 सालों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन की श्रेणी में आने के साथ ही डीबीटी के जरिए भ्रष्टाचार को रोकने में सफल हुआ है। डीबीटी के जरिए देश में 32 लाख करोड़ का लाभार्थियों के खातों में सीधे भुगतान अंतरित किया गया है। महिलाओं के सम्मान के लिए 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाने के साथ ही आवासहीनों के लिए 4 करोड़ से अधिक पीएम आवासों का निर्माण किया गया है। एमएसएमई और डिजिटल इकॉनमी में अभूतपूर्व कदम रखते हुए 12 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 8 करोड़ नए उद्यमी बने हैं वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना के अंतर्गत 35 करोड़ से अधिक लोग पंजीकृत हुए हैं। भारत में बने लड़ाकू एयरक्राफ्ट तेजस मार्क-1 की आपूर्ति के लिए 100 आदेश अब तक मिल चुके हैं। भारत चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के साथ ही सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 के माध्यम से छलांग लगा चुका है। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए बधाई दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.