दुबई में भारत भारी... केन विलियमसन के खौफ का कारण समझिए, रोहित सेना ट्रॉफी के साथ लौटेगी
Updated on
06-03-2025 05:40 PM
दुबई: भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता बनने के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में दुबई पहुंची थी। अब जब टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच बचा है तो हर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय सच होते नजर आ रही है। भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न केवल बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया, बल्कि अपने सबसे बड़े डर ऑस्ट्रेलिया को भी घुटनों के बल रेंगने के लिए मजबूर कर दिया। भारत सीना ताने फाइनल में पहुंचकर तैयारी शुरू कर चुका है तो न्यूजीलैंड दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को रौंदने के बाद फाइनल में पहुंचा है। पिछले कुछ सालों से लगातार विश्व क्रिकेट को डॉमिनेट करने वाले कीवी हालांकि इस बार उस कॉन्फिडेंस में नहीं दिख रहे हैं।
दुबई में भारत मजबूत है: केन विलियमसन न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन का मानना है कि भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलने के कारण वहां की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक स्पष्टता है, लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है। विलियमसन ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि भारत को एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है। इसके बजाय उन्होंने इसकी तुलना और न्यूजीलैंड की लाहौर की परिस्थितियों की अच्छी समझ से की। विलियमसन ने बताई वजह क्यों भारत को हराना मुश्किल उनके बयान में भारत से डर साफ दिख रहा था। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि जब आप कई मैच एक ही स्थान पर खेलते हैं तो चीजों को कैसे आगे बढ़ाना है इसको लेकर आपके पास वास्तविक स्पष्टता होती है। जिस तरह से हमें यहां मौका मिला। हमने भी इस स्थान पर कई मैच खेले और मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के दो मैच लाहौर में खेले थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने के बाद विलियमसन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और उनकी निगाहें अब फाइनल पर टिक गई हैं।
उन्होंने कहा- इस पर (कि भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं) गौर करने के बजाय हमारा ध्यान अगले मैच पर है। मैच का स्थान और विरोधी टीम निश्चित तौर पर मायने रखते हैं। हमने भी वहां भारत के खिलाफ एक मैच खेला है। परिस्थितियां भिन्न हैं, इसलिए महत्वपूर्ण है कि हम पिछले मैच के सकारात्मक पहलुओं पर गौर करें और अगले दो-तीन दिन में इसको लेकर अधिक स्पष्टता हासिल करने का प्रयास करें कि हमें फाइनल में किस तरह से खेलना है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लीग चरण का एक मैच दुबई में खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में विलियमसन और रचिन रविंद्र ने शतक लगाया।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…