तेज चल रही हवा थमी, तो बढ़ने लगा पारा, होली से पहले धीमे-धीमे बढ़ेगी गर्मी

Updated on 08-03-2025 12:14 PM
ग्वालियर। बर्फबारी के बाद जम्मू कश्मीर से आने वाली सर्द हवाओं की रफ्तार थम गई है। हवाओं के थमने से ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में पारा भी बढ़ने लगा है।ग्वालियर अंचल में अभी रात के तापमान पर अधिक असर नहीं पड़ा है, लेकिन दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को रात का तापमान 11.8 डिग्री रहा। इसमें महज .2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 31.6 डिग्री पहुंच गया। इसमें .9 डिग्री का इजाफा हुआ।

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी दो दिन अभी तापमान में इसी गति से इजाफा होगा। इसके बाद 9 मार्च को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अंचल के मौसम में बदलाव आएगा।


यदि जम्मू कश्मीर के साथ ही अन्य पहाड़ी राज्यो में बर्फबारी या बारिश हुई तो अंचल में भी तापमान में गिरावट हो सकती है। लेकिन विक्षोभ सक्रिय होने के शुरुआती दिनों में तापमान बढ़ सकता है।


मौसम विभाग की मानें तो हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान के 33 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद, अगले सप्ताह तक यह 34 से 35 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।


इन मौसमी बदलावों से अंचल में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अंचल के मौसम का मिजाज आगामी दिनों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभों पर निर्भर करेगा। यदि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे तो तापमान बढ़ेेगा।


आगामी दो दिन पूरी तरह से शुष्क रहेंगे और न तो बूंदाबांदी के आसार हैं और न ही बादल छाने के। मौसम विभाग के अनुसार, होली के बाद पूरे प्रदेश में तेजी से तापमान बढ़ेगा।


मार्च के महीने में दिसंबर सा जाड़ा, रात में सिहरा रही ठंडी हवा

इस बीच जबलपुर से खबर है कि मार्च के महीने में सर्द ऋतु की विदाई हो जाती है वहीं इस बार ठंड ठहर सी गई है। मार्च के महीने में दिसंबर सा जाड़ा महसूस हो रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके में ठंड का असर दोबारा बढ़ गया है।

उत्तर-पश्चिमी से आ रही ठंडी हवा से जबलपुर व संभाग के जिले भी सर्दी महसूस हो रही है। रात का न्यूनतम तापमान फिर 9.0 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। जिससे रात में ठंड का असर जहां बढ़ गया है वहीं उत्तरी बर्फीली हवा से गलन वाली ठंड महसूस हो रही है।

होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग नो मार्च को हिमालयीन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के अलाव कोई अन्य मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में 12 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से होली के बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2025
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि राज्य में बेटियों को बहला-फुसलाकर मतांतरण और दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी की सजा…
 09 March 2025
 भोपाल। भले ही लाड़ली बहना योजना सियासी तौर पर भाजपा सरकार के लिए फायदेमंद रही हो पर यह खजाने पर भारी पड़ रही है। लगभग 19 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष इस…
 09 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी एमबीबीएस डॉक्टरों को सामान्य तरह की कुछ पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री जांच के अधिकार देने की तैयारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कर रहा है।…
 09 March 2025
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रलाद सिंह पटेल ने आज नरसिंहपुर जिले के विकासखंड करेली के अंतर्गत करेली बस्ती में 50 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित…
 09 March 2025
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भारत की संस्कृति में स्त्री को शक्तिरूपा कहा जाता है। हमारे यहां अनादि काल से नारी…
 09 March 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस गति से लोग मधुमेह की समस्या से ग्रस्त हो रहे हैं, उसे देखते हुए समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने…
 09 March 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक समय था जब गरीब परिवार बेटी का विवाह कर कर्ज में डूब जाते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी…
 09 March 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा…
 09 March 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समग्र विकास के रोडमैप पर हमारी सरकार काम कर रही है। खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है। खेल और खिलाड़ी दोनों…
Advt.