वर्ष 2047 में पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनेगा भारत : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

Updated on 29-06-2025 09:53 PM

भारत के हर राज्य, हर क्षेत्र में, अपनी मातृभाषा में शिक्षा दी जाती थी और भारत की अपनी समृद्ध शिक्षा पद्धति थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 ने पुनः भारत केंद्रित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण का सौभाग्यशाली अवसर दिया है। हमें भारत के दर्शन को समझना होगा और गर्व के भाव के साथ भारतीय दृष्टि से हर क्षेत्र, हर विषय में विद्यमान परम्परागत भारतीय ज्ञान को पुनः विश्वमंच पर स्थापित करना होगा। देश की गौरवशाली उपलब्धियों पर जनमानस को गर्व करने की आवश्यकता है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने रविवार को भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में, नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति भोपाल के तत्वावधान में "प्रतिभा सम्मान समारोह-2025" में सहभागिता कर कही। मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्वमंच पर सिरमौर था, विश्वगुरु की संज्ञा से सुशोभित था। विश्व भर के लोग हमारे यहां शिक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ लेने आते थे।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भाव जीवन पर्यंत रहना चाहिए। श्री परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 में भारत पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनेगा। भारत वर्ष 2047 तक, खाद्यान्न एवं ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि विश्व के अन्य देशों की पूर्ति करने में सामर्थ्यवान बनेगा। इसके लिए हम सभी की संकल्पित सहभागिता एवं पुरुषार्थ की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने भोपाल (दक्षिण- पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर, उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग के साथ-साथ, उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा उनसे संवाद भी किया गया।

समारोह में भोपाल (दक्षिण- पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भगवान दास सबनानी, पद्मश्री श्री हरचंदन सिंह भट्टी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी, शैक्षणिक सलाहकार एवं मनोवैज्ञानिक श्रीमती कला मोहन एवं ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. प्रिया भावे चित्तावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, विद्यार्थी, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं प्रतिभाओं सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.