सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा भारतीय सेना में भर्ती रैली का आयोजन 20 अगस्त से
Updated on
31-07-2023 07:16 PM
भोपाल : सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा दिनाँक 20 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक लाल परेड मैदान, भोपाल में मध्य प्रदेश के 09 जिलों भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ, सिहोर और विदिशा के पुरुष उम्मीदवारों के लिए (अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/ अग्निवीर स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समैन) भर्ती रैली का आयोजन होगा एवं मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक व सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जा रहा है। 20 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क / अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा 26 अगस्त 2023 को सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक व सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की रैली का आयोजन होगा । सेना द्वारा अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेजा जा चुका है। रैली भर्ती में शमिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि के 1 (एक) दिन पहले विश्राम स्थली में रात्रि 11 बजे रात को प्रवेश दिया जाएगा. इन अभ्यर्थियों की दौड़ रात्रि 1 बजे प्रारंभ होगी भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर भी लेकर आना अनिवार्य है।
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…