भारतीय साहित्यिक एवं कला परिषद की वार्षिक काव्य गोष्ठी सात घंटे चली, गूंजे तराने

Updated on 31-10-2023 12:29 PM

भोपाल। भारतीय साहित्य एवं कला परिषद भोपाल के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक काव्य गोष्ठी में मालवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पधारे कवियों ने मनभावन रचनाओं का पाठ किया। अरेरा कालोनी में संजय कुमार सरस की अध्यक्षता, गोकुल सोनी के मुख्य आतिथ्य, सुरेश पटवा के सारस्वत आतिथ्य में संपन्न हुई गोष्ठी में सर्वप्रथम सुषमा श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना का गायन किया। सात घंटे चली गोष्ठी में करीब 50 कवियों ने रचनापाठ किया।

ईश्वर की कृति हैं आंखें

संजय कुमार सरस ने “तुमसे बिछुड़ का तुम्हारी मूरत बना लूंगा”, गोकुल सोनी ने वर्तमान परिवेश पर पढ़ा “उजालों के अंधेरों से अब परस्पर, हो गए अनुबंध कैसा समय आया", सुरेश पटवा ने “शरद पूनम का चांद पूरी चमक-दमक से, कहीं सागर कहीं गागर कहीं शजर में रहता है", डा रामवल्लभ आचार्य ने “मन में इतनी उलझन जितने सघन सतपुड़ा वाले वन”, विवेक रंजन श्रीवास्तव ने “शब्द तुम्हारे कुछ लेकर घर लौटे तो अच्छा हो”, सुषमा श्रीवास्तव ने “ईश्वर की कृति हैं आंखें” रचना सुनाई। इसी प्रकार पुरुषोत्तम तिवारी ने “कब तक झूठे आश्वासन से मन को बहलाएं”, प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव ने “रहना सुकून से अगर हसरत को मार दे”, महेश चंद सोनी ने “आशु कविता”, डा मोहन तिवारी आनंद ने “इज्जत बिकी सम्मान बिका मान बिका इतना हुआ मज़बूर कि इंसान बिका”, डा राजेश तिवारी ने “पत्थर तोड़ते तोड़ते खुद भी पत्थर हो गए हैं” कविता का पाठ किया।

इन्होंने भी किया रचनापाठ- आदित्य हरि गुप्ता, तेज सिंह ठाकुर, गोपेश बाजपेयी, मनोज गुप्ता, संजय सक्सेना, अशोक व्यास, कमल कुमार दुबे,गौरीशंकर शर्मा गौरीश, अभिषेक जैन अबोध, सुधा दुबे, महेश अग्रवाल, संजय सिंह, सरोज लता,विमल भंडारी, मनोरमा चौपड़ा आदि ने रचना पाठ किया।बिहारीलाल सोनी ने संस्था का परिचय देकर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विमल भंडारी ने किया और आभार प्रदर्शन मितेश सोनी ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.