अवध से अरब तक भारत की सांस्कृतिक ध्वजा लहरा रही है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 07-03-2024 12:08 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान का महापर्व चल रहा है, जिसमें अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। आज अवध से अरब तक भारत की सांस्कृतिक ध्वजा लहरा रही है। सनातन संस्कृति की इसी गौरवशाली परंपरा के अनुसार ग्वालियर जिले के जौरासी में अष्ट महालक्ष्मी के

 अद्भुत एवं भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जौरासी में अष्ट महालक्ष्मी जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। सुप्रसिद्ध जौरासी हनुमान मंदिर एवं अष्ट महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति और खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।

अष्ट महालक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद श्रृद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जौरासी में प्रदेश ही नहीं देश के अद्भुत एवं भव्य अष्ट महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण हुआ है। इसकी स्थापत्य कला मनोरम व शांति प्रदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि जौरासी ऊर्जा एवं शांति से परिपूर्ण धर्म व आध्यात्म का क्षेत्र है। निश्चय ही यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के बड़े केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि जौरासी में निर्मित अष्ट महालक्ष्मी जी का मंदिर हम सबके जीवन में खुशियाँ लेकर आयेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने पुराने मंदिरों की महत्ता को स्थापित करने के लिये मंत्रिमण्डलीय उप समिति का गठन किया गया है। इस समिति के निर्देशन में प्रदेश भर के मंदिरों को सूचीबद्ध कर धर्मस्व, राजस्व एवं पर्यटन इत्यादि विभागों के सहयोग से इन मंदिरों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कर उनकी महत्ता स्थापित की जायेगी।

जौरासी में अष्ट महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण श्री हनुमानजी मंदिर जौरासी न्यास द्वारा लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत से कराया गया है। देश के सुप्रसिद्ध जौरासी हनुमान मंदिर पर आए चढ़ावे की राशि से अष्ट महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण हुआ है। ग्वालियर क्षेत्र के निवासी लम्बे समय से अष्ट महालक्ष्मी मंदिर की स्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे।

जौरासी में अष्ट महालक्ष्मी जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्री हनुमानजी मंदिर जौरासी न्यास के अध्यक्ष श्री सुरेश चतुर्वेदी, सचिव श्री प्रेम सिंह भदौरिया, श्री कौशल शर्मा, श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री वीरेन्द्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जौरासी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.