आरआरकेट इंदौर में तैयार हुई स्वदेशी मशीन, देश को मिलेगी ताकत

Updated on 02-12-2023 12:40 PM
इंदौर। देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपने शहर में स्थापित राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरकेट) अहम भूमिका निभा रहा है। दरअसल, आरआरकेट ने अपनी टेक्नोलाजी से एक ऐसी मशीन तैयार की है, जो देश के लिए कई दृष्टिकोण से उपयोगी साबित होगी। यह मशीन मेटल थ्रीडी प्रिंटिंग है। इसकी मदद से अब देश में ही किसी भी धातु की हूबहू थ्रीडी प्रिंटिंग करके उपकरण तैयार किए जा सकेंगे। अब तक यह मशीन यूरोप और अमेरिका से पांच करोड़ रुपये खर्च कर मंगवाई जाती थी, किंतु आरआरकेट में बनी मशीन अब आधी से भी कम कीमत में देश में ही उपलब्ध हो सकेगी।
हैदराबाद में आयोजित एएमटेक 2023 एक्जीबिशन में इस मशीन को लोकेश मशीन्स लिमिटेड द्वारा लांच किया गया। अब यह मशीन बाजार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम में आरआरकेट के निदेशक डा. शंकर वी नाखे ने मशीन का अनावरण किया। इस अवसर पर डा. नाखे ने कहा कि इस घड़ी का हमें कई दिनों से इंतजार था।

टेक्नोलाजी के एग्रीमेंट के दौरान हमने तय किया था कि इस मशीन को एक वर्ष के भीतर बाजार में लांच करेंगे। इंक्यूबेशन सेंटर की टीम और आरआरकेट टेक्नोलाजी डेवलपर की टीम के सहयोग से यह मशीन अब बाजार में आने के लिए तैयार है। स्वदेश में निर्मित इस मशीन के आने से भारतीय बाजार में मेटल थ्रीडी प्रिंटिंग मशीनें आधी कीमत में उपलब्ध हो पाएंगी। इसी प्रकार हम आने वाले समय में और भी इनोवेशन पर काम करेंगे ताकि देश आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो सके।

यह गौरव का क्षण

इस दौरान लोकेश मशीन्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश्वर राव ने कहा कि देश के लिए काम कर पाने के चलते यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। इस टेक्नोलाजी के जरिए हमारी कंपनी के कार्य का विस्तार हुआ है। अब हम मेटल थ्रीडी प्रिंटिंग में भी भाग ले रहे हैं। हम अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए इस टेक्नोलाजी को विदेश में भी बेच सकेंगे। इस अवसर पर इंक्यूबेशन सेंटर एआइसी पाइ हब आरआरकेट के प्रमुख डा. सीपी पाल भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह टेक्नोलाजी डा. पाल और आरआरकेट के टेक्नोलाजी डेवलपर के मार्गदर्शन में तैयार की गई है।

फरवरी में शुरू हुआ था कार्य

इस मशीन के लिए टेक्नोलाजी आरआरकेट में तैयार की गई। इसके बाद आरआरकेट के इंक्यूबेशन सेंटर द्वारा टेक्नोलाजी की मदद से आठ महीनों में मशीन तैयार की गई। दरअसल, 20 फरवरी 2023 को तीन कंपनियों के साथ आरआरकेट ने मेटल थ्रीडी प्रिंटिंग मशीनों का व्यवसायीकरण करने के लिए इंक्यूबेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। उनमें से लोकेश मशीन्स लिमिटेड ने आरआरकेट के इंक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से मशीन तैयार कर ली है। लोकेश मशीन्स लिमिटेड का सालाना टर्नओवर करीब 320 करोड़ रुपये है। यह कंपनी 30 प्रतिशत मशीनों का निर्यात करती है।

केवल दो करोड़ में मिलेगी

मेटल थ्रीडी प्रिंटिंग की मशीनें विदेशों से पांच करोड़ की लागत पर मंगवाई जाती हैं। देश में निर्मित इस मशीन से अब यह मशीन आधे से भी कम यानी दो करोड़ रुपये में ही उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस मशीन का डिफेंस, एयरोस्पेस, मेडिकल और पावर जेनरेशन इंडस्ट्री में उपयोग किया जाएगा। मेटल थ्रीडी प्रिंटिंग के जरिए कई तरह के पार्ट्स का निर्माण किया जा सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.