भोपाल : इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के नवीन श्रृंखला श्सप्ताह का प्रादर्शश् के अंतर्गत आज अप्रैल माह के चतुर्थ सप्ताह के प्रादर्श के रूप में ष्चंबा थाल ध् दशावतार थालीष् को चंबा हिमाचल प्रदेश के लोक समुदाय से संग्रहालय द्वारा सनए 2023 में संकलित किया गया है। इस प्रादर्श को इस सप्ताह दर्शकों के मध्य प्रदर्शित किया गया।
इस सम्बन्ध में संग्रहालय के निदेशक डॉ.भुवन विक्रम ने बताया कि चंबा थाल पीतल की एक अलंकृत थाली है जिस पर देवी देवताओं की उभरी हुई आकृतियां हैं। यह चंबा धातु शिल्प की एक महत्वपूर्ण वस्तु है। छोटे औजारों का उपयोग करके पीतल की एक सपाट थाली पर एक डिज़ाइन बनाया जाता है। चंबा की धातु शिल्प परंपरा में दो प्रकार के थाल प्रचलित हैंए एक गणेश थाल और दूसरा विष्णु थाल। यहां दिखाया गया प्रादर्श एक बड़े आकार की पारंपरिक अनुष्ठानिक थाली है जिसमें केंद्रीय आकृति के रूप में भगवान विष्णु को कमल पर विराजमान और अपने अवतारोंए मत्स्यए कूर्मए वराहए नरसिंहए वामनए परशुरामए रामए कृष्ण और कल्कि से घिरे दर्शाया गया है। इस पारंपरिक थाल का उपयोग गद्दी और अन्य लोक समुदायों द्वारा घरों और मंदिरों में चढ़ावा रखने के साथ साथ विवाह समारोह और अन्य शुभ अवसरों पर भी किया जाता है। साथ ही एक सजावटी वस्तु के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है।