इंदौर के स्टार्ट अप ‘एसी डॉक्टर’ को ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड

Updated on 28-03-2026 11:08 AM

इंदौर कुछ समय पहले इंदौर के दो युवाओं ने स्टार्ट अप ‘एसी डॉक्टर’ द्वारा एसी को साफ करने की एक इनोवेटिव प्रक्रिया तैयार की थी जिसे वे रजिस्टर और पेटेंट भी करवा चुके है।और अब एयर कंडीशनिंग सर्विस सेक्टर में तेजी से उभर रहे एसी डॉक्टर ने इंदौर का नाम रोशन कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। कंपनी को वैश्विक एसी ब्रांड डाइकिन द्वारा बेस्ट सर्विस पार्टनरअवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि एसी डॉक्टर को यह सम्मान डाइकिन के साथ अपने पहले ही वर्ष के सहयोग में मिला है, जो कंपनी की कार्यक्षमता, सर्विस क्वालिटी और ग्राहक संतुष्टि के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

एसी डॉक्टर ने इंदौर में कम समय में ही अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी अपने ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और टेक्निकली एडवांस्ड एसी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए जानी जा रही है। यहां की टीम पूरी तरह इनहाउस प्रोफेशनल्स से बनी है, जिन्हें विशेष रूप से ट्रेन किया गया है ताकि हर ग्राहक को समय पर और उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके। यही वजह है कि कंपनी ने शुरुआत के समय से ही ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए लगातार अपनी ग्रोथ दर्ज की है।

इस उपलब्धि पर एसी डॉक्टर के प्रतिनिधि इरशाद मुबीन ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व का विषय है और यह हमारी टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। हमने हमेशा से क्वालिटी सर्विस, फास्ट रिस्पॉन्स और टेक्निकल एक्सीलेंस को प्राथमिकता दी है। साथ ही कंपनी अब अपने विस्तार की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। इंदौर में सफलता हासिल करने के बाद एसी डॉक्टर जल्द ही अन्य शहरों में भी अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी प्रोफेशनल सर्विस पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर एसी डॉक्टर के प्रतिनिधि यजुवेंद्र सिसोदिया ने कहा, " एसी डॉक्टर की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं जिनके अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया। हम भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल अप्रोच के साथ ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर सेवाएं प्रदान करते  रहेंगे और कूलिंग सर्विस इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य करते  रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.