राममय हुई इंदौर नगरी, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर

Updated on 18-01-2024 12:14 PM

आज का दिन संपूर्ण इंदौर शहर के लिए अविस्मरणीय बन गया जब जय श्री राम की गूंज और मंत्रों के उच्चारण के मध्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ उद्यान में आयरन स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति का अनावरण किया।

इस अवसर पर नगरीय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्री कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलु शुक्ला, श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, श्री गौरव रणदिवे, श्री निशांत खरे, सुश्री कविता पाटीदार, श्री सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभागायुक्त श्री मालसिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश से अयोध्या पहुंचाए जाएंगे 5 लाख लड्डू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन काल में कई लोगों को जोड़कर उनके अंर्तऊर्जा का जागरण किया है। वे हम सभी के लिए प्रेम और स्नेह की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने जो आदर्श जीवन जिया है वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिये। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश से 5 लाख लड्डू भिजवाए जाएंगे। कई हजार वर्ष पहले मालवा के ही सम्राट विक्रमादित्य द्वारा भगवान श्री राम का मंदिर स्थापित किया गया था, उस समय भी इसी तरह पूरे देश में उत्साह का माहौल था जो हम आज देख रहे हैं।

इंदौर नगर निगम को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को 7वी बार स्वच्छता में नंबर वन आने पर नगर निगम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदौर सदैव ही अपने नए-नए नवाचारों के लिए जाना जाता रहा है और उसी क्रम में आज लोहे के स्क्रेप से बनी यह श्री राम मंदिर की प्रतिकृति हम सबके लिए एक यादगार क्षण है। जो लोग अयोध्या नही जा सकते वे यहां से ही अयोध्या का आनंद ले कर श्रीराम को प्रणाम कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को वह दीप जला कर दिवाली मना कर उस दिवस को यादगार बनाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर उज्जवल सोलंकी की टीम जिन्होंने तीन माह में इस मंदिर की प्रतिकृति को तैयार किया उनको सम्मानित किया। उन्होंने श्री राम मंदिर का अवलोकन भी किया।

उल्लेखनीय है कि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में अपने नवाचारों के लिए जाना जाता है। अपनी इसी छवि को नया रूप देते हुए इंदौर नगर निगम द्वारा शहर के विश्राम बाग में भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई गई है। यह प्रतिकृति 21 टन लोहे के कबाड़ से तैयार की गई है। मजदूरों ने कुल 3 महीने में इस मंदिर का निर्माण किया है। आयरन स्क्रैप से निर्मित इस राम मंदिर को बनाने में पुराने वाहनों के चेचिस, स्ट्रीट लाइट्स के पुराने खंबे, पुराने खराब झूले, पार्कों की टूटी फूटी ग्रिल, गेट्स, चैन सॉकेट, आदि पुराने लोहे का उपयोग किया गया है। यह मंदिर अपनी भव्यता को दर्शाते हुए श्री राम की महिमा का वर्णन करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.