इंदौर में क्राइम ब्रांच का 'ऑपरेशन लोटस', बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, पुलिस ने नौ जुआरियों को किया गिरफ्तार

Updated on 22-10-2024 11:26 AM
इंदौर: शहर में क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतरराज्यीय गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड सहित नकदी रुपये ज़ब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर लिया एक्शन

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिलिकॉन सिटी में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और नौ आरोपियों को सट्टा खेलते पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों के तार कई राज्यों से जुड़े हैं।

आरोपियों से जब्त हुआ लाखों का सामान


क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों ने बताया कि ‘लोटस’ एप के माध्यम से खेलों में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 20 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 08 एटीएम, 18 हजार 250 रुपये नकद व ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों का हिसाब किताब मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में अभी और खुलासे होने की उम्मीद है।

ये आरोपी हुए गिरफ़्तार


पुलिस को आरोपियों के पास जो सामान मिला, उसे जब्त कर लिया गया है। वह नंदनीय है। चंदन मोरे निवासी जिला गोरखपुर, धीरज राठौर निवासी अलीराजपुर, दीपक कुशवाह निवासी जबलपुर, नितिन गर्ग निवासी जबलपुर, विशाल बागडे निवासी बालाघाट, भारत सिंह निवासी जिला सरसा, विजय पाल निवासी अलीराजपुर, आकाश निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ और अमन पाटिल निवासी नागपुर को पकड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.