इंदौर मैराथन: 12वीं बार दौड़ेगा इंदौर

Updated on 29-11-2025 05:56 PM

इंदौर: स्वच्छता और स्वाद के साथ अब फिटनेस में भी इंदौर नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। शहर की प्रतिष्ठित संस्था एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) अपने बहुप्रतीक्षित आयोजन इंदौर मैराथनके 12वें संस्करण की तैयारियों में जुट चुकी है। पिछले 11 वर्षों से यह मैराथन फरवरी के पहले रविवार को फिटनेस उत्सवके रूप में मनाई जाती रही है। इस वर्ष यह आयोजन रविवार, 1 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य का कुंभके रूप में आयोजित होगा।

मैराथन शहर के विभिन्न पॉइंट्स से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। इस बार की थीम है — “दिल से दौड़े, दिल के लिये”, जो इंदौरवासियों को स्वस्थ, सक्रिय और रोगमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य संरक्षक, एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स ने कहा अब इंदौर फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करेगा। 12वीं इंदौर मैराथन स्वस्थ जीवन के प्रति इंदौर के अटूट संकल्प का प्रतीक है। मैं शहरवासियों से आग्रह करता हूँ कि 'दिल से दौड़े, दिल के लिये' की थीम अपनाएँ और इस महाआयोजन को भारत की फिटनेस राजधानी बनने की हमारी यात्रा का सबसे बड़ा उत्सव बनाएँ।

एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल ने कहायह हमारे लिए गर्व की बात है कि इंदौर एक बार फिर फिटनेस के इस महाउत्सव की मेजबानी कर रहा है। हमारा उद्देश्य इंदौर को भारत की फिटनेस राजधानी बनाना है। यह आयोजन पूरी तरह शहर की फिटनेस भावना को समर्पित है।

एकेडेमी द्वारा रनिंग सीखने के इच्छुक प्रतियोगियों के लिए राजेंद्र नगर, दशहरा मैदान या मल्हार आश्रम मैदान पर सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक चल रही रनर्स क्लीनिकमें निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के सचिव श्री सुमित रावत ने कहा - इंदौर मैराथन ने शहर में फिटनेस के प्रति गहरी जागरूकता पैदा की है। आज सैकड़ों लोग जो पहले 100 मीटर भी नहीं दौड़ पाते थे, अब हाफ और फुल मैराथन में भाग ले रहे हैं। रनिंग के स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए कई डॉक्टर स्वयं भी इसे अपनाकर अपने मरीजों को रनिंग की सलाह दे रहे हैं।

मैराथन के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। प्रतिभागी www.indoremarathon.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। निर्धारित संख्या पूरी होते ही पंजीयन बंद कर दिए जाएंगे और स्पॉट पंजीयन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

रेस डायरेक्टर श्री विजय सोहनी ने जानकारी दी कि इस बार दौड़ चार श्रेणियों में आयोजित होगी, जिसमें 3 किमी रन: यशवंत क्लब से प्रारंभ होगी, 5 किमी रन राजवाड़ा से, 10 किमी और 21 किमी रन: नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर सभी की समाप्ति नेहरू स्टेडियम पर होगी। 21 एवं 10 किलोमीटर श्रेणी में प्रत्येक धावक को इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी एवं अन्य को साधारण बिब दी जाएगी। दौड़ के दौरान पेसर्स (अनुभवी धावक) प्रतिभागियों को निर्धारित समय में रेस पूरी करने में मदद करेंगे। पूरे मार्ग पर हाइड्रेशन पॉइंट्स की समुचित व्यवस्था की जाएगी।  जो लोग नियमित वॉक करते हैं, वे 3 या 5 किमी रन में भाग लेकर सुंदर मेडल प्राप्त कर सकते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.