स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इन्दौर ने पाँचवीं बार लहराया देश में स्वच्छता का परचम

Updated on 21-11-2021 05:56 PM

नई दिल्ली/इन्दौर स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में इन्दौर ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए लगातार पाँचवीं बार देश में स्वच्छता का परचम लहराया है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में इन्दौर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज और देश के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर का अवार्ड दिया। मध्यप्रदेश को तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री .पी.एस. भदौरिया एवं सांसद शंकरलाल लालवानी ने पूरी टीम के साथ अवार्ड प्राप्त किया। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर अद्भुत है, गजब है, धन्य है इन्दौर की जनता, जिन्होंने इन्दौर को लगातार पाँचवीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाये रखा। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी नगरीय निकाय के नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी बधाई दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाले इन्दौर सहित सभी नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा है कि सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में इन्दौर की तरह अन्य निकायों को भी श्रेष्ठ रैंकिंग मिले। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री .पी.एस. भदौरिया ने भी पुरस्कृत नगरीय निकायों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति श्री कोविन्द ने इन्दौर की सराहना करते हुए कहा कि सर्वश्रेष्ठ होना अच्छी बात है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ स्थान पर बने रहना बड़ी बात है। उन्होंने शहर को अपने इस प्रयास के लिए शुभकामनाएँ और बधाई दी। इन्दौर शहर को 5 स्टार शहर का प्रमाणीकरण भी आज ही प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सभी विजेताओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

वर्ष- 2021 के स्वच्छता सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में देश के 20 टॉप शहरों में मध्यप्रदेश के 4 शहर शामिल हैं। इनमें इन्दौर को प्रथम, भोपाल को सातवाँ, ग्वालियर को 15वाँ और जबलपुर को 20वाँ स्थान मिला।

इसी प्रकार 1 से 10 लाख जनसंख्या के शहरों में पश्चिमी जोन में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 25 शहर शामिल किए गए हैं। पचास हजार से एक लाख आबादी की श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 26 शहर, 25 से 50 हजार आबादी की श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 26 शहर और 25 हजार से कम आबादी की श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 35 शहर शामिल हैं। इस प्रकार चार जनसंख्या श्रेणियों के प्रथम 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 116 शहर शामिल हैं।

:: मध्यप्रदेश को तृतीय स्थान ::

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को अपने नगरीय निकायों और विभिन्न स्वच्छता प्रक्रियाओं के पालन के लिए 100 नगरीय निकायों से अधिक वाले राज्यों की श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश के 6 शहर इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, होशंगाबाद और बड़वाहा तथा पचमढ़ी केन्ट उत्कृष्ट अवार्ड श्रेणी के लिए सम्मानित किए गए। इसके अलावा 27 शहरों ने स्टार रेटिंग प्राप्त की। फाइव स्टार 1, 3 स्टार 9 और 1 स्टार 17 शहर घोषित किए गए हैं। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में इन्दौर के साथ देवास तथा भोपाल ने भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में पुरस्कार के रूप में इन्दौर को 12 करोड़, देवास को 8 करोड़ और भोपाल को 3 करोड़ की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई।

होशंगाबाद शहर को 1 से 3 लाख जनसंख्या के शहरों में तेजी से बढ़ते हुए शहर का सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं देवास को इसी श्रेणी के शहरों में नवाचार का सम्मान मिला है। उज्जैन शहर को 1 से 10 लाख आबादी के शहरों में नागरिक प्रतिक्रिया में सर्वश्रेष्ठ शहर का सम्मान मिला है। भोपाल ने अपना स्व-संवहनीय राजधानी का विगत वर्ष का खिताब बनाए रखा है। साथ ही सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में भोपाल को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। छोटे शहरों की श्रेणी में खरगौन जिले के बड़वाहा को जोनल रैंकिंग में सबसे तेजी बढ़ते शहर का सम्मान प्राप्त हुआ।

स्वच्छ सर्वेक्षण  में पहली बार प्रेरक दौर का घटक शामिल किया गया था। इसमें प्लेटिनम-दिव्य श्रेणी में 1 शहर इन्दौर, गोल्ड-अनुपम श्रेणी में 35 शहर, सिल्वर- उज्जवल श्रेणी में 3 शहर और ब्रांज- उदित श्रेणी में 27 शहर, कॉपर आरोही श्रेणी में 4 शहर सहित कुल 70 शहरों को इस घटक में रैंकिंग प्राप्त हुई। सम्मान समारोह में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव के साथ विभिन्न नगरीय निकायों के आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

:: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मध्यप्रदेश की प्रमुख उपलब्धियाँ :: 

-> 10 लाख अधिक आबादी की श्रेणी: देश के 20 टॉप शहरों में मध्यप्रदेश के सभी 4 शहर इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर शामिल।

->1 से 10 लाख आबादी की श्रेणी : पश्चिमी क्षेत्र श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 25 शहर शामिल।

-> 50 हजार से 1 लाख आबादी की श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 26 शहर शामिल।

-> 25 हजार से 50 हजार आबादी की श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 26 शहर शामिल।

-> 25 हजार से कम आबादी की श्रेणी में देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 35 शहर शामिल। इन्दौर को मिला 5 स्टार के साथ सफाई मित्र -> सुरक्षा चैलेंज और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में देश के सर्वश्रेष्ठ शहर का सम्मान।

-> प्रदेश के कुल 27 शहरों को मिली स्टार रेंटिंग, 5 स्टार 1, 3 स्टार 9 और 1 स्टार 17 शहर घोषित किए गए।

-> भोपाल ने इस साल फिर पाया स्व-संवहनीय राजधानी का खिताब और सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देश में तीसरा स्थान। 

-> प्रदेश के 06 शहर हुए विभिन्न श्रेणियों के राष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित।

-> मध्यप्रदेश को तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार।

-> छोटे शहरों की श्रेणी में खरगोन जिले के बड़वाहा को जोनल रैंकिंग में सबसे तेजी से बढ़ते शहर का सम्मान।

 

:: स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 ::

सर्वेक्षण कुल 6000 अंकों का था, जिसमें सेवा स्तर प्रगति के कुल 2400 अंक थे। ओडीएफ स्टार रेटिंग के प्रमाणीकरण के 1800 अंक मिलाकर प्रदेश को अपना प्रदर्शन बेहतर करना था। नागरिकों की इस सर्वेक्षण में भूमिका बढ़ी थी, जिसका कुल अंक प्रभाव 1800  का था। इसके अलावा सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में प्रदेश के 16 नगर निगमों सहित 2 लाइट हाउस शहर सीहोर एवं खरगोन शामिल थे।

:: स्टार रेटिंग -2021 ::

प्रदेश के शहरों ने स्टार रेटिंग के लिए अपने दावे प्रस्तुत किए थे। इसमें से 324 शहरों को डेस्कटॉप असेसमेंट में सफलता प्राप्त हुई थी। हाल में जारी प्रथम फेस के परिणामों में प्रदेश के 10 शहर इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, होशंगाबाद, ग्वालियर, सिंगरोली, मूंदी, बुरहानपुर, राजगढ़ और धार को स्टार रेटिंग प्रमाणीकरण हेतु सम्मानित किया जा रहा है। स्टार रेटिंग के दावों के परीक्षण में करीब 28 बिंदुओं पर शहरों के प्रत्येक वार्ड को परखा जाता है। अगर शहर का एक भी वार्ड उक्त मानदंडों पर विफल होता है, तो शहर का स्टार रेटिंग का दावा निरस्त कर दिया जाता है। स्पष्ट है कि शहरों के सभी वार्डों को उक्त मानदंडों पर पास होने पर ही स्टार रेटिंग से प्रमाणित किया जाता है। यह एक अत्यंत कठिन प्रक्रिया है, जिसमें नगरीय निकाय, जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों नागरिकों आदि सभी का आपसी समन्वय और सामंजस्य होना आवश्यक है।

:: सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज ::

भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 18 शहरों ( 16 नगर निगमों एवं 2 लाइट हाउस शहरों सीहोर एवं खरगोन) को नामांकित किया गया था। माह अक्टूबर-2021 के दौरान इन सभी निकायों की विभिन्न मापदंडों पर समीक्षा की गई। इस जमीनी सत्यापन में प्रदेश के 18 शहरों ने भागीदारी की, जिसमें प्रदेश के तीन शहरों इन्दौर, देवास और भोपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुरक्षित किया है।

:: ओडीएफ प्लस, डबल प्लस और वॉटर प्लस ::

प्रदेश में खुले में शौच से मुक्ति, सार्वजनिक शौचालयों में मानक व्यवस्थाएँ, फीकल स्लज के सुरक्षित निपटान और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग करने की प्रक्रियाओं, वैज्ञानिक अनुपालन हेतु नगरीय क्षेत्रों को ओडीएफ, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस के प्रमाणीकरण प्रदान किए जाते हैं। वर्ष-2021 के दौरान प्रदेश के 295 शहर ओडीएफ डबल प्लस और 78 शहर ओडीएफ प्लस प्रमाणित किए गए हैं। इसके अलावा इन्दौर को वॉटर प्लस का प्रमाणित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.