इंदौर में रीगल चौराहे पर बने पाकीजा शोरूम पर नगर निगम का एक्शन

Updated on 24-10-2024 11:45 AM

 इंदौर। इंदौर में रीगल चौराहे पर स्थित कपड़ों के शोरूम पाकीजा पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमले ने कार्रवाई की। यहां छत पर बिना अनुमति बने टीन शेड के स्टोर रूम को हटाया गया। इसके साथ ही बेसमेंट पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए।


जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।


इधर.. निगम की कार्रवाई से व्यापारी नाराज


नगर निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार को सपना संगीता क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान जमकर विवाद भी हुआ। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने तीन ट्रक सामान जब्त किया। इसके अलावा 25 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। निगम ने मौके पर चालानी कार्रवाई करते हुए 43,500 रुपये वसूले।

कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों ने अग्रसेन चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि नगर निगम त्योहार के मौके पर कार्रवाई कर रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद हंगामा खत्म हुआ।


फुटपाथ पर सामान फैलाने की शिकायत


नगर निगम को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सपना-संगीता मुख्य मार्ग पर दुकानदार फुटपाथ तक सामान फैला लेते हैं। इसके अलावा सेकंड हैंड दोपहिया वाहन का व्यापार करने वाले फुटपाथ और सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।


बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे नगर निगम की रिमूवल टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची। प्रभारी रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि कई दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क तक सामान फैला रखा था। हमने इसे जब्त करना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। इसके अलावा चालानी कार्रवाई भी की गई।


व्यापारियों ने किया चक्काजाम


सपना संगीता क्षेत्र में साड़ी के एक बड़े शोरूम संचालक ने दुकान के बाहर सड़क तक सजावट करते हुए गेट लगा रखा था। रिमूवल टीम ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया।


हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दीपावली तक कोई रिमूवल कार्रवाई नहीं होगी। दुकानदारों से कहा कि सजावट में ध्यान रखें कि जाम की स्थिति न बने।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.