खदान के कान्ट्रेक्टर को नोटिस देगी इंदौर पुलिस, पूर्व सीएम कमलनाथ ने उठाए सवाल

Updated on 30-09-2023 01:10 PM
 इंदौर। सुपर कोरिडोर की जिस खदान में तीन युवकों की मौत हुई उसमें कान्ट्रेक्टर की लापरवाही की जांच होगी। गांधीनगर पुलिस कान्ट्रेक्टर को नोटिस जारी करेगी। खदान सुपर कोरिडोर निर्माण के दौरान मिट्टी निकालने के लिए खोदी गई थी। ठेकेदार ने बगैर सुरक्षा व्यवस्था के खुली छोड़ दी। बारिश में पानी भरने के दौरान युवक गणेश विसर्जन करने गए और डूबकर मर गए।
गांधीनगर थाना टीआइ अनिल यादव के मुताबिक, कंडिलपुरा निवासी 21 वर्षीय अमन पुत्र कमल किशोर कौशल निवासी कंडिलपुरा, 19 वर्षीय अनीश पुत्र विष्णु वर्मा निवासी कंडिलपुरा और 16 वर्षीय आदर्श उर्फ जय्यू पुत्र कमल किशोर कौशल की डूबने से मौत हो गई थी। टीआइ के मुताबिक, जिस खदान में तीनों युवक डूबे वह कान्ट्रैक्टर पीडी अग्रवाल द्वारा खोदी गई थी।

अग्रवाल द्वारा सुपर कोरिडोर बनाने का ठेका लिया था। भराव के लिए मिट्टी निकालने के लिए खदान खोदी और उसको खुली ही छोड़ दी। बारिश के दौरान खदान तालाब की तरह लबालब भर गई। लोग उसमें नहाने जाने लगे।ठेकेदार को नोटिस जारी कर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- मना करने के बाद भी खदान में उतरे युवक

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यदर्शियों ने घटना बताई। लोगों ने कहा कि पांच युवक ई-रिक्शा से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए थे। उन्हें रोका था कि पानी गहरा है डूब सकते हो। युवक प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने लगे। पांच युवक डूबने लगे तो दो को बाहर निकाल लिया।

तीन गहरे पानी में चले गए और डूब कर मर गए। सूचना के बाद पुलिस और एसडीइआरएफ की टीम नाव लेकर पहुंची और तीनों के शवों को निकाला। देर रात पूर्व मुख्यमंत्री मृतकों के स्वजनों से मिलें और अवैध खदानों पर बयान जारी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.