988 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन बनेगा : मंत्री श्री सिंह

Updated on 09-02-2024 11:57 AM

सिंहस्थ-2028 के आयोजन एवं इंदौर उज्जैन हाईवे पर बढ़ते हुए ट्रैफिक दबाब को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन मार्ग बनाने की लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के समक्ष मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया। मंत्री श्री राकेश सिंह ने इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन करने के संबंध में समस्त तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने कहा की कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कैबिनेट में रखने सभी तैयारी सुनिश्चित की जायें।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री डीपी आहूजा, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को सिक्स लेन किया जायेगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाये जायेंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिये कैबिनेट में रखी जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.