डीसी ज्वैलर्स के साथ आभूषणों के नए दौर में कदम रखेगा इंदौर

Updated on 01-04-2025 10:41 AM

इंदौर: भारतीय समाज में आभूषण न केवल साज-सज्जा का प्रतीक हैं, बल्कि लोगों का इससे गहरा भावनात्मक जुड़ाव भी होता है। इस अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए शुद्धता, पारदर्शिता और बेजोड़ कारीगरी की मिसाल रतलाम के डीसी ज्वैलर्स अब इंदौरवासियों के लिए भी अपनी 104 साल की विरासत लेकर आ रहे हैं। डीसी ज्वैलर्स का शुभारंभ श्रीमती मंजू कटारिया के हाथों बुधवार 2 अप्रैल 2025 को एक्सिस बैंक के पास यशवंत निवास रोड पर होगा।यह नया शोरूम आभूषण प्रेमियों को परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए और अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए उद्घाटन के दौरान बटुक ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण किया जाएगा।  

लॉन्च के अवसर पर डीसी ज्वैलर्स के डायरेक्टर श्री विकास कटारिया ने कहा, "1920 में श्री धूलचंद जी कटारिया द्वारा स्थापित डीसी ज्वेलर्स ने पिछले 104 वर्षों में जिस विश्वास, उत्कृष्टता और रचनात्मकता की मिसाल कायम की है, उसी को अब इंदौर के दिलों तक पहुंचाया जा रहा है। हम इंदौर में अपने नए शोरूम के उद्घाटन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं! हमारा यह नया शोरूम परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम है। डीसी ज्वैलर्स रतलाम में अपनी लेटेस्ट डिजाइन और क्रिऐटिवटी के लिए प्रसिद्ध है। हमारे कैरेट मीटर से सोने की शुद्धता की सटीक जांच होती है, और मूल्य निर्धारण केवल शुद्ध सोने के वजन पर आधारित होता है।"

डीसी ज्वैलर्स के डायरेक्टर श्री गौरव कटारिया ने बताया कि, "डीसी ज्वेलर्स सिर्फ गहनों का नाम नहीं, एक विरासत है जिसे हर पीढ़ी ने सराहा है। स्वर्ण नगरी रतलाम के इस ब्रांड की खास पहचान उसकी डिज़ाइनर और क्रिएटिव ज्वेलरी में है, जहाँ मेहमानों के लिए रानी सा कलेक्शन, राजवाड़ा कलेक्शन, ऐन्शन्ट कलेक्शन, एमएस धोनी कलेक्शन, मेंस कलेक्शन, डायमंड एण्ड डायमंडपोल्की कलेक्शन, ब्राइडल एंटीक कलेक्शन और जेम्स कलेक्शन की वाइड रेंज मौजूद है। डीसी ज्वैलर्स अपने सभी सम्माननीय ग्राहकों, इंदौरवासियों और आभूषण प्रेमियों को नए शोरूम के भव्य उद्घाटन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। यह अवसर न केवल एक ऐतिहासिक विरासत का विस्तार होगा, बल्कि ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों की अनूठी दुनिया से रूबरू कराने का भी एक सुनहरा अवसर होगा।"

डीसी ज्वैलर्स के बिजनेस हेड मोहित कुमार सोनी ने बताया कि, “डीसी ज्वैलर्स इंदौर के साथ आभूषणों के नए दौर में कदम रख रहा है, हम प्रयास करेंगे कि हरएक ग्राहक को एक विशिष्ट अनुभव मिले; उन्हें प्रीमियम और यूनीक ज्वेलरी खरीदने का गर्व हो। हम संभवतः भारत में पहली बार गोल्ड और डायमंड दोनों पर अपग्रेड पॉलिसी लेकर आ रहे हैं जहां हमारे ग्राहक अपनी पुरानी कीमत का बेहतर से बेहतर दाम पा कर उन्हें गोल्ड एवं डायमंड में अपग्रेड करा सकते हैं। ग्राहकों के हित में ऐसी कई सारी पॉलिसीज़ के साथ डीसी ज्वैलर्स इंदौर में अपने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन करने जा रहे हैं।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.