राष्ट्रीय मंच पर इंदौर के डॉ. रोहित और डॉ. रक्षित अग्रवाल को मिला सम्मान

Updated on 21-03-2026 03:12 PM

इंदौर| जयपुर में आयोजित 84वीं ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इंदौर के दो युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों डॉ. रोहित अग्रवाल और डॉ. रक्षित अग्रवाल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की।

इस प्रतिष्ठित मंच पर इंदौर के जाने-माने रेटिना विशेषज्ञ एवं रोहित आई हॉस्पिटल के डॉ. रोहित अग्रवाल को इंटरनेशनल ऑप्थैल्मिक हीरोज ऑफ इंडिया सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान रेटिना वर्ल्ड कांग्रेस 2025, मियामी, यूएसए में बेस्ट वीडियो अवॉर्ड" जीतने के लिए प्रदान किया गयाजो भारतीय चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है।

डॉ. रक्षित अग्रवाल ने वर्ष 2025 का एआईओएस फिजिकल पोस्टर अवॉर्ड जीता। उन्हें कॉर्निया में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए सम्मानित किया गयाजिसमें उन्होंने द अल्सर ईएमआरः इम्प्लीमेंटिंग गूगल फॉर्म्स फॉर ए मेटिक्युलस डॉक्यूमेंटेशन विषय पर अपने शोध और नवाचार को प्रस्तुत किया। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत समर्पण के साथ आधुनिक तकनीक को चिकित्सा क्षेत्र में प्रभावी रूप से अपनाने का भी एक सशक्त उदाहरण है।

डॉ. रोहित अग्रवाल ने कहा अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंदौर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ नेत्र चिकित्सा समुदाय की सामूहिक प्रगति का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य उपचार से आगे बढ़कर नवाचार और ज्ञान के माध्यम से मरीजों के जीवन में स्थायी बदलाव लाना है। मेरा यह वीडियो इसी दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।"

डॉ. रक्षित अग्रवाल ने कहा देशभर के वरिष्ठ विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं की उपस्थिति में यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए प्रेरणादायक है। यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि नई तकनीक और रिसर्च को अपनाकर हम नेत्र रोगों के इलाज में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं। मेरा प्रयास है कि क्लिनिकल प्रैक्टिस में आधुनिक डिजिटल टूल्स को शामिल कर मरीजों को और बेहतर देखभाल प्रदान की जा सके।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
 13 May 2026
इंदौर। इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस…
 11 May 2026
इंदौर। मां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है। वह पूरे परिवार की सेहत और खुशियों का ध्यान रखती है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। इसी सोच…
 06 May 2026
इंदौर। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी के सही प्रबंधन के…
 26 April 2026
भोपाल :  भोपाल में आयोजित 11वां एनुअल नेशनल कॉन्फ्रेंस बिग अपडेट 2026 इंफेकॉन आज अपने सफल समापन के साथ समाप्त हुआ। भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल…
 25 April 2026
भोपाल : राजधानी भोपाल एक बार फिर राष्ट्रीय चिकित्सा जगत का केंद्र बना, जब जहांनुमा पैलेस में भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित 11वां एनुअल…
Advt.