उद्योगों को जमीन पर अधूरा हक, दो चुनावों से घोषणा पत्र में सिमटा फ्री होल्ड का वादा

Updated on 25-10-2023 12:50 PM

 इंदौर। चुनावी मौसम में हर वर्ग पर खूब राहतें बरसी लेकिन उद्योगों को राजनीतिक गणित के हिसाब से हाशिये पर ही रखा जा है। दो चुनाव यानी से उद्योगों के हित में की गई सबसे बड़ी घोषणा सिर्फ वचन-पत्र यानी चुनावी घोषणा पत्र तक ही सिमटी है। लगातार दो चुनावों से भाजपा ने उद्योगों की जमीनों को फ्री होल्ड करने का मुद्दा अपने वचन पत्र में रखा था। हालांकि दस वर्षों के लंबे समय में भी इस पर फाइलें तक नहीं चल सकी। उद्योगपति और औद्योगिक संगठन इससे असंतुष्ट है। शायद इसी को भांपकर आचार संहिता लगने से ठीक पहले एक सरकारी चिट्ठी उद्योगों को भेजी गई है।

जमीन पर मालिकाना हक नहीं

प्रदेश में तमाम औद्योगिक क्षेत्र बीते दशकों में सरकार ने बसाए हैं। 40-50 साल तक पुराने इन औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे उद्योगों को अब तक उनकी जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। दरअसल ये उद्योग संचालक असल में जमीन पर सरकार के लीज धारक ही माने जा रहे हैं। ऐसे में हर निर्णय सरकारी विभागों और बाबूओं की दया पर होता है। और तो और मालिकाना हक नहीं मिलने से उद्योगों पर दोहरे टैक्स की मार भी पड़ रही है।

तो 5 हजार उद्योगों को मिलता लाभ

एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मप्र के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद डफरिया कहते हैं दो बार से घोषणा पत्र में हमनें पढ़ा कि उद्योगों की जमीन फ्री होल्ड की जाएगी। दोनों सरकारों का कार्यकाल खत्म हो गया एक कदम आगे नहीं बढ़ाया गया। जबकि उद्योग जो 40-50 वर्षों से चल रहे हैं अब तक शासन को करोड़ों लीज शुल्क, टैक्स और जीएसटी से लेकर तमाम करों का राजस्व दे चुके हैं। समझ नहीं आता कौन सा कारण है कि सरकार उद्योगों को मुक्त नहीं रखना चाहती। घोषणा पर अमल होता तो मोटे तौर क्षेत्र में ही पांच हजार उद्योगों को लाभ मिलता।

आचार संहिता से पहले भेजी चिट्ठी

संघ से जुड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता के अनुसार सही है दो घोषणा पत्रों में भाजपा ने इस मुद्दे को शामिल किया था। अमल के नाम पर इतना हुआ है कि बीते दिनों जब आचार संहिता लागू होने के चार-पांच दिन पहले एक सरकारी चिट्ठी संगठन के पास पहुंची है। उद्योग विभाग ने हमसे पूछा है कि फ्री होल्ड होने पर उद्योगों को किस तरह लाभ होगा यह बताए। आचार संहिता लग चुकी है स्पष्ट है कि इस पर अमल अब भी नहीं होना है। ना ही हमारे जवाब पर कोई निर्णय होगा।

ये होंगे लाभ

उद्योग संगठनों के अनुसार उद्योगों की जमीन फ्री होल्ड होने से उद्योगों के लिए आसान होगा कि वे अपने उद्योग को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को ट्रांसफर कर सके। कई उद्योग जो अब संचालित नहीं हो पा रहे हैं कोई दूसरा उसे चलाना चाहता है वो भी लीज ट्रांसफर नहीं होने की परेशानी के कारण उद्योग नहीं चला पाता। साथ ही साथ दोहरा टैक्स व अन्य तमाम सरकारी प्रक्रिया की दुश्वारियों का सामना उद्योगों को करना पड़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.