मध्य प्रदेश में इंफोसिस खोलेगी एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में सीएम मोहन यादव के साथ मीटिंग में बोले उद्योगपति- हम करेंगे इन्वेस्ट

Updated on 08-08-2024 12:28 PM
 भोपाल। इंफोसिस स्थानीय प्रतिभा को निखारने और रोजगार देने के लिए मध्य प्रदेश में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। यह बात बेंगलुरू में राउंड टेबल सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्य प्रदेश में उद्योग के अवसर संभावनाओं और नीतियों पर चर्चा करते हुए इंफोसिस की ग्लोबल डिलीवरी हेड बिंदिया राज ने कही। वहीं, मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों को प्रोत्साहन से मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।राउंड टेबल सेशन में शामिल उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सभी मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही प्रदेश में उनकी कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करेंगी। वर्तमान में उद्योगों विस्तारित करने, उद्योगों को लगाने में प्रशासनिक तौर पर सहयोग देने, उद्योग लगाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार की तत्परता को देखते हुए उद्योग लगाने के लिए मध्य प्रदेश में अनुकूल माहौल बना है।
इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उद्योगों के सहयोग से ही मध्य प्रदेश और भारत प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना का साकार करेगा।

बेंगलुरू में राउंड टेबल सेशन में मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए अवसर, संभावनाओं और नीतियों पर उद्योगपतियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान चेयरमैन नैसकाम के चेयरमैन और सीईओ काग्निजेंट राजेश नांबियार ने कहा कि सुकून और शांति के टापू मध्य प्रदेश में उनकी कंपनी निश्चित ही उद्योग स्थापित करेगी। मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। राकुटेन सिंफनी के एमडी राहुल अत्री ने कहा कि इंदौर क्लीनेस्ट सिटी होने के साथ ही उत्पादन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.