इंदौर में अंगदान को जन–आंदोलन बनाने की पहल

Updated on 16-01-2026 11:42 AM

इंदौर में अंगदान को एक संगठित जन–आंदोलन का रूप देने की दिशा में मिताशा फाउंडेशन ने एक ऐतिहासिक पहल की है। मिताशा फाउंडेशन के संस्थापक आलोक सिंगी के नेतृत्व में, सांसद सेवा संकल्प के सहयोग से शहर में एक लाख नागरिकों को अंगदान की शपथ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार को AICTSL परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। देश की 140 करोड़ से अधिक आबादी के बावजूद, अब तक पूरे भारत में केवल लगभग 4.5 लाख लोगों ने ही अंगदान का संकल्प लिया है। वहीं इंदौर जैसे जागरूक और अग्रणी शहर में यह संख्या साढ़े तीन हजार से भी कम है। इस गंभीर अंतर को पाटने और इंदौर को अंगदान के क्षेत्र में देश का नेतृत्वकर्ता शहर बनाने के संकल्प के साथ मिताशा फाउंडेशन ने इस अभियान की शुरुआत की है।

इस अवसर पर मिताशा फाउंडेशन के संस्थापक आलोक सिंगी ने कहा कि “अंगदान केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि जीवन के बाद भी जीवन देने का साहसिक संकल्प है। इंदौर ने स्वच्छता में जो इतिहास रचा है, वही जज्बा अब अंगदान जैसे संवेदनशील और मानवीय विषय पर भी दिखाने का समय है। ‘संकल्प 1,00,000 – अंगदान से जीवनदान’ केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शपथ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के मन में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, वैज्ञानिक तथ्यों को सरल भाषा में समझाना और परिवारों को विश्वास में लेना मिताशा फाउंडेशन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इंदौरवासी इस पुनीत प्रयास को अपना अभियान बनाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि अंगदान सही मायनों में जीवनदान है। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है और इसी पावन अवसर पर इंदौर में एक लाख लोगों को अंगदान की शपथ दिलाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी लगातार अंगदान के लिए देशवासियों को प्रेरित करते रहे हैं और उसी प्रेरणा को धरातल पर उतारने का कार्य इंदौर में किया जा रहा है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 18 जनवरी को इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अंगदान को लेकर एक व्यापक जन–जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एमपीसीए, बीसीसीआई और आईसीसी से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हो चुकी हैं। इस मंच के माध्यम से देश–विदेश के लाखों दर्शकों तक अंगदान का संदेश पहुंचाने की योजना है।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में यह अभियान शहर–शहर, संस्था–संस्था और व्यक्ति–व्यक्ति तक पहुंचेगा, ताकि अंगदान को एक सामान्य, स्वीकृत और गौरवपूर्ण सामाजिक दायित्व के रूप में स्थापित किया जा सके।

बैठक में पूर्व डीन डॉ. संजय दीक्षित, सेंट्रल लैब से डॉ. विनीता कोठारी, समाजसेवी माला ठाकुर सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिताशा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.