‘भजन क्लबिंग’ से भक्ति को मॉडर्न रंगों में रंग रहा ‘इनर नाद’

Updated on 18-05-2026 11:44 AM
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति संगीत के कुछ भजन तो सुनते हैं लेकिन असंख्य भजनों से दूर होते जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर युवाओं में अध्यात्म की प्रेरणा जगाने के लिए ‘इनर नाद’ बैंड की रचना की गई। इसमें सात कलाकार हैं जो सनातन और भक्ति को मॉडर्न कल्चर की ‘क्लबिंग’ कर भक्ति संगीत को एक नए और आधुनिक कलेवर में पेश करते हैं।

बैंड के फाउंडर अमय नायक ने बताया कि संगीत जगत में यह बात वर्षों से महसूस की जा रही थी, कि युवा पारंपरिक भक्ति संगीत से दूर हो रहे हैं या जल्द ही नीरस हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए हमने ‘इनर नाद’ बैंड शुरू किया। इसका उद्देश्य भारतीय संगीत की जड़ों को छोड़े बिना उसे आधुनिक रूप में ढालना है। हमारा समूह सूफी, हिंदी लाइट और पारंपरिक भजनों का रिदम और एक नए अरेंजमेंट के साथ पेश करता है। संगीत भारतीय और भक्तिमय ही रहता है लेकिन तरीका आधुनिक होता है। युवा न केवल इसे सुनते हैं बल्कि महसूस करते हुए एन्जॉय भी करते हैं।

देश भर में परफॉर्मेंस, विदेश की तैयारी 
इस बैंड की लाइव परफॉर्मेंस को जनरेशन-ज़ी (Gen Z) और युवा काफी पसंद कर रहे हैं। महज एक वर्ष पहले बनाया गया यह बैंड ‘इनर नाद’ देश भर में 30 से भी ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुका है। गोवा, कोंकण, दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों सहित पूरे भारत में लाइव प्रोग्राम देने के बाद अब यह बैंड दुबई में परफॉर्म करने जा रहा है। इंदौर की आर्टिस्ट अस्मिता गौरव हर्ष फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं और उनके साथ बैंड में ईशा गौर, कोंठो दास, कार्तिक मिश्रा, साजिद खान ,पप्पू दा और फहाद मुख्य कलाकार के रूप में शामिल हैं। सभी कलाकार संगीत के ही क्षेत्र में निपुण और तजुर्बेकार प्रोफेशनल्स हैं और इस बैंड के अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण इसका हिस्सा बने।

क्या है ‘इनर नाद’ 
इनर नाद बैंड ‘भजन क्लबिंग’ के अपने अनूठे कॉन्सेप्ट के जरिए आध्यात्मिकता को एक 'कूल' और ऊर्जावान पहचान दे रहा है। आध्यात्मिक दर्शन में इनर नाद का अर्थ है ‘अनाहत नाद’ या ‘अनहद नाद’। यानी वह ध्वनि जो बिना किसी चोट, टकराव के हमारे भीतर गूँजती है। इसी दार्शनिक सोच से प्रेरित होकर यह बैंड ऐसी 'इमर्सिव परफॉर्मेंस' देता है, जहाँ संगीत केवल कानों तक नहीं सीमित रहता, बल्कि आत्मा को छूता है। दो से ढाई घंटे का लाइव शो कॉन्सर्ट ध्यानपूर्ण शांत सुरों से शुरू होकर हाई एनर्जेटिक पीक लेवल तक जाता है। ‘इनर नाद’ केवल एक बैंड नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान है जो युवाओं को यह सिखा रहा है कि भक्ति केवल शांत बैठकर किया जाने वाला काम नहीं, बल्कि संगीत के साथ आनंद और उत्सव मनाने का जरिया भी है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.