नवाचार:पीएचक्यू की ट्रेनिंग शाखा ने सुपरविजन बढ़ाने 10 सेंटर्स पर की शुरुआत

Updated on 12-05-2025 01:23 PM

मप्र के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल-कॉलेज और अकादमियों में चलने वाली कक्षाओं में क्या और कैसे पढ़ाया जा रहा है, इसकी मॉनिटरिंग एडीजी ट्रेनिंग ऑनलाइन कर रहे हैं। रोजाना किसी भी कक्षा में जुड़कर वे प्रशिक्षु और प्रशिक्षक, दोनों से सवाल करते हैं। पुलिस मुख्यालय की ट्रेनिंग शाखा की ओर से पहली बार शुरू हुए इस नवाचार का मकसद पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले कोर्स की गंभीरता को बढ़ाना है। अब तक केवल संबंधित पुलिस अधीक्षक ही इस तरह से मॉनिटरिंग करते थे।

मप्र में सात पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस), एक पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज और दो पुलिस अकादमी हैं। पीटीएस में रीवा, तिघरा, उमरिया, सागर, भौंरी, उज्जैन और पचमढ़ी शामिल हैं, जबकि पीटीसी केवल इंदौर में है। सागर में जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी और भौंरी में पुलिस अकादमी से भी अलग-अलग कोर्स संचालित होते हैं।

एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि इन सभी ट्रेनिंग सेंटर्स में से किसी भी एक या दो से रोजाना जुड़ने का नवाचार शुरू किया गया है। किसी भी प्रतिभागी और प्रशिक्षक के साथ सीधे ऑनलाइन बातचीत करने से प्रशिक्षक और प्रतिभागी दोनों ही ज्यादा जागरूक हो जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षक अपने पाठ्यक्रम की सामग्री में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, जबकि प्रतिभागी सीखने में गंभीरता लाएंगे। इसके लिए पुलिस के सुरक्षित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।

तीन तरह के होते हैं कोर्स ट्रेनिंग सेंटर्स में पुलिस के सिपाही से लेकर डीएसपी स्तर तक के अफसरों को तीन तरह के कोर्स करवाए जाते हैं। खासतौर पर नव आरक्षकों को भर्ती के बाद बेसिक कोर्स, प्रमोशन के दौरान इंडक्शन कोर्स और सेवा के दौरान इन सर्विस कोर्स करवाए जाते हैं। इसलिए इन सभी सेंटर्स में सालभर कोई न कोई कक्षा चलती रहती है।

परेड के लिए 40 ट्रेनर्स को डीआई कोर्स: पहली बार रीवा पीटीएस में अलग-अलग पीटीएस और पीटीसी से चुने गए 40 ट्रेनर्स को ड्रिल इंस्ट्रक्टर (डीआई) कोर्स करवाया जा रहा है। अब तक यह इंदौर के आरएपीटीसी में ही होता था। यानी ये 40 लोग ड्रिल (परेड) की बारीकियां सिखाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.